इस्कॉन नोएडा में एक अन्तर्धर्मीय सम्मेलन का आयोजन किया

नोएडा (अमन इंडिया ) । इस्कॉन नोएडा में एक अन्तर्धर्मीय सम्मेलन (Inter-Faith Conference) का आयोजन किया गया, जिसमें अलग अलग धर्मों का पालन करने वाले धार्मिक नेताओं ने भाग लिया। ज्ञात हो इस्कॉन के संस्थापकाचार्य श्रील प्रभुपाद के अमेरिका आगमन के उपलक्ष्य में इस्कॉन पूरे विश्व भर में विश्व हरिनाम सप्ताह का आयोजन कर रहा है, जिसके अन्तर्गत हरिनाम संकीर्तन, पदयात्रा, अखण्ड जप एवं कीर्तन मेले आदि का आयोजन किया जा रहा है। पूरे विश्व में सद्भावना के सन्देश को प्रचारित करने हेतु इस सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस्कॉन नोएडा की इस अनूठी पहल का विभिन्न धर्मों का पालन करने वाले नेताओं ने हृदय से स्वागत किया और शास्त्रों के आधार पर "ईश्वर के पवित्र नाम की शक्ति" विषय पर अपने विचार रखे। अन्ततः सभी धर्मावलंबी इस बात से सहमत हुए कि चाहे हम भगवान, ईश्वर, अल्लाह, खुदा, रब, लार्ड  या गॉड  उन्हें किसी भी नाम से पुकारें परन्तु भगवन्नाम का आश्रय से ही विश्व में शान्ति लाई जा सकती है। बुद्धिमंता दास सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी इस्कॉन नोएडा गोविन्द धाम एवं भक्तिवेदान्त एकेडमी ने जानकारी दी ।