इरफान अहमद ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर निजामुद्दीन दरगाह पर चादर चढ़ाई


 देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वे जन्मदिवस पर माँगी दुआ और यतीम बच्चों को खिलाया केक:

नई दिल्ली  (अमन इंडिया) । भाजपा के वरिष्ठ नेता, सीनियर एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट अमन सिन्हा  और राष्ट्रवादी संस्था पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ पंजीकृत के मुख्य संरक्षक, वरिष्ठ भाजपा नेता इरफान अहमद , राष्ट्रीय अध्यक्ष एहसान अब्बासी और दिल्ली प्रदेश पीएमएस संघ के पदाधिकारीगण व समाज के प्रबुद्ध लोगों द्वारा देश की सुप्रसिद्ध दरगाह हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया रहमतुल्लाह की बारगाह में अकीदत की चादर व फूल पेश किए और केक काटकर यतीम गरीब बच्चों में केक व मिष्ठान वितरण कर विश्व के जनप्रिय नेता, देश के प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी  के 75वे जन्मदिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया और अल्लाह ताला से उनकी सेहत, सलामती और लंबी उम्र की दुआ दरगाह शरीफ के सज्जादा नशीन पीर सैयद ग़ुलाम निज़ाम निज़ामी सहाब ने कराई !! इस भव्य जन्म दिवस प्रोग्राम में हाजी कल्लू ख़ान, हसन ख़ान मेवाती, आज़ाद नूरानी, इक़बाल ख़ान मिरासी, रियाज़ अंसारी वगैरह शामिल हुए ।