फोनरवा ने कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की


नोएडा (अमन इंडिया ) । फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) की कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अन्य विषयों के साथ-साथ आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने नोएडा जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में विकास की धीमी रफ्तार पर गहरा रोष व्यक्त किया।पदाधिकारियों ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण में फाइलें अनावश्यक रूप से लंबित रखी जाती हैं और निर्णय लेने में अत्यधिक देर की जाती है। यह रवैया विकास कार्यों को जटिलताओं में उलझाता है, कार्यों की गति को रोकता है और नागरिकों के विश्वास को भी ठेस पहुँचाता है।


सदस्यों का कहना था कि विकास के लिए आवंटित बजट का 30% से भी कम हिस्सा वास्तव में खर्च हुआ है। पार्कों का रखरखाव, प्रदूषण नियंत्रण, सड़क मरम्मत और जल-निकासी जैसे आवश्यक कार्यों पर प्रगति नगण्य है। यह प्रशासनिक सुस्ती ही नहीं, बल्कि जनहित के मुद्दों को जानबूझकर टालने का भी संकेत देता है।आरडब्ल्यूए सेक्टर 49 के महासचिव विजय भाटी ने कहा, "हमने नोएडा प्राधिकरण के साथ कई बार बैठकें हुई जिसमें सेक्टर कि समस्याओं पर चर्चा भी हुई  ज्ञापन सौंपे, लेकिन प्राधिकरण की ओर से न तो कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, न ही किसी तरह की कार्यवाही हुई। इससे लोगों में असंतोष है।आरडब्ल्यूए सेक्टर 52 के महासचिव अशोक शर्मा ने कहा कि हम पिछले साल से हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट से सेक्टर में पेड़ो कि कटिंग कि मांग कर रहे हैं परन्तु अभी तक यह कार्य शुरू नहीं हुआ है जिसके कारण पेड़ो से तार टकरा ने से बिजली कि सप्लाई बंद हो जाती है।

बैठक में सदस्यों ने कहा कि प्राधिकरण के साथ बैठकों में उठाए गए मुद्दों—जैसे रुके हुए विकास कार्य, सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार कुत्तों से संबंधित निर्णय का अनुपालन, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, अतिक्रमण, वेंडिंग ज़ोन का निर्धारण, आरडब्ल्यूए सब्सक्रिप्शन न देने वाले निवासियों पर कार्रवाई, पार्किंग शुल्क में कमी तथा अनधिकृत फ्लैट विस्तार को नियमित करने हेतु पेनल्टी प्रणाली—पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है।


फोनरवा अध्यक्ष  योगेंद्र शर्मा ने बताया कि सभी सर्किलों में आयोजित बैठकों में यह सामने आया कि अधिकांश प्रस्ताव केवल उच्च अधिकारियों को भेज दिए गए हैं, लेकिन उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। प्राधिकरण की यह कार्यप्रणाली विकास की गति को बाधित कर रही है।फोनरवा का निर्णय उन्होंने ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा प्राधिकरण से निवेदन किया है कि आरडब्ल्यूए द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर त्वरित और ठोस कार्रवाई की जाए।

बैठक  उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तब ऐसी स्थिती में फोनरवा द्वारा सेक्टर-6 स्थित नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर धरना दिया जाएगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, महासचिव के के जैन, पवन यादव, विजय भाटी, अशोक कुमार मिश्रा, सुशील यादव, देवेंद्र सिंह, अशोक शर्मा, संजय चौहान, उमाशंकर शर्मा, विनोद शर्मा, देवेन्द्र कुमार,  जी एस सचदेवा, एच के गुप्ता,राजेश सिंह, भूषण शर्मा, जी सी शर्मा, संजय शुक्ला, आर के सिंह, रामपाल भाटी, जयपाल सिंह, अमित नागपाल, देवदत्त शर्मा, दिव्य कृष्णत्रय, सुनील वाधवा, दीपक शर्मा, श्याम सिंह यादव,प्रदीप मिश्रा तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे।