नीतीश भाटी बने कमर्शियल पायलट नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने शुभकामनाएं दी


ग्रेटर नोएडा (अमन इंडिया) । गौतम बुद्ध नगर उत्तर प्रदेश ग्रेटर नोएडा के गांव डाढा का बेटा नीतीश भाटी बना कमर्शियल पायलट बना । क्षेत्र का नाम रोशन करने पर गांव के लोगों ने नीतीश भाटी को बधाई दी । और नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने शुभकामनाएं दी। नीतीश भाटी के पिता किसान रामवीर भाटी का कहना है कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है नीतीश भाटी का कहना है मेरे दादाजी का सपना था मेरा पोता पायलट बने मैंने अपने दादाजी का सपना पूरा किया आज मेरे दादाजी होते तो वो भी बहुत खुश होते ।