नोएडा प्राधिकरण जल्द देगा नोएडावासियों को विभिन्न सुविधा

 नोएडा (अमन इंडिया ) । नौएडा प्राधिकरण द्वारा क्षेत्र के अंतर्गत जन मानस हेतु अवस्थापना संबंधी सेवाएंयातायात सुधारसुगम आवागमन संबंधी सेवाएं एवं अन्य विकास संबंधी सेवाओं से बेहतर जीवन स्तर प्रदान करने के उद्देश्य से शीघ्र ही विभिन्न परियोजनायें लोकार्पित/शिलान्यास की जायेंगी जिससे न केवल नौएडावासियों को अपितु आस-पास के शहरों को भी काफी सुविधा मिल सकेगी। वर्तमान में नौएडा मेट्रो रेल की लगभग रू0 12000 करोड़ की पूर्ण/प्रगतिरत/प्रस्तावित परियोजनाओ के अतिरिक्त प्राधिकरण क्षेत्र में लगभग रू0 1700 करोड़ की परियोजनाएं पूर्ण एवं प्रगतिरत हैंजिसमें सम्मिलित महत्वपूर्ण कार्यो का विवरण निम्नानुसार है।

• भंगेल एलिवेटेड रोडः नौएडावासियों को डी.एस.सी. मार्ग पर लगने वाले जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने हेतु उक्त मार्ग पर अगाहपुर पेट्रोल पम्प से एन.एस.ई.जेड. तक निर्माणाधीन बहुप्रतीक्षित एलिवेटेड रोड का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है जिसे शीघ्र ही लोकार्पित किया जायेगा। रु0 608 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन उक्त एलिवेटेड रोड के निर्माण से नौएडा-ग्रेटर नौएडा के मध्य ट्रैफिक आवागमन और अधिक सुगम हो जायेगा।
• चिल्ला एलिवेटेड रोडः नौएडा-ग्रेटर नौएडा एक्सप्रेस-वे पर सैक्टर-14से महामाया फ्लाईओवर तक लगने वाले भीषण जाम की समस्या के समाधान के उद्देश्य से नौएडा प्राधिकरण द्वारा दिल्ली के चिल्ला रेगुलेटर से महामाया फ्लाईओवर तक शहदरा ड्रेन के समानान्तर 6लेन एवं 5.54 किमी0 लम्बे एलिवेटेड रोड का निर्माण कराया जा रहा हैजिसके निर्माणोपरान्त दिल्ली के मयूर विहार फ्लाईओवर से प्रारम्भ होकर नौएडा-ग्रेटर नौएडा एक्सप्रेसवे पर सीधे महामाया फ्लाईओवर तक पहुँचेगा तथा उक्त क्षेत्र में यातायात का दबाव कम हो सकेगा। परियोजना को दिसम्बर 2027 तक पूर्ण किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 
• मेट्रो परियोजनाएः
• 26 जनवरी 2019 से नोएडा सेक्टर-51 से डिपो स्टेशन तक एक्वा लाइन कार्यशील है। रू0 5,503 करोड़ की लागत से 29.707 किलोमीटर लंबी निर्मित इस लाइन में 21 स्टेशन नोएडा सेक्टर-51, सेक्टर-50, सेक्टर-76, सेक्टर-101, सेक्टर-81 एनएसईजेडसेक्टर-83, सेक्टर-137, सेक्टर-142, सेक्टर-143, सेक्टर-144, सेक्टर-145, सेक्टर-146, सेक्टर-147, सेक्टर-148, नॉलेज पार्क-Vपरी चौकअल्फा-1, डेल्टा-1, जीएनआईडीए कार्यालय और डिपो स्टेशन शामिल हैं।  
• डिपो स्टेशन से बोराकी एमएमटीएच तक विस्तार को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है और यह निर्माणाधीन है। यह 2.60किलोमीटर लंबा खंड जुनपत गाँव और बोराकी एमएमटीएच को जोड़ेगाजिसकी अनुमानित परियोजना लागत रू0 416.34 करोड़ है।
• एक्वा लाइन का एक और विस्तार बॉटनिकल गार्डन से नोएडा सेक्टर-142 तक प्रस्तावित है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत और केंद्र सरकार के स्तर पर विचाराधीन है। उक्त प्रस्तावित कॉरिडोर 11.56 किलोमीटर लंबा होगा जिसमें कुल 8 स्टेशन बॉटनिकल गार्डननोएडा सेक्टर-44, नोएडा कार्यालयसेक्टर-97, सेक्टर-105, सेक्टर-108, सेक्टर-93 और पंचशील बालक इंटर कॉलेज होंगे। इस परियोजना की अनुमानित लागत रू0 2,254.35 करोड़ है।
• नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क-ट तक एक्वा लाइन के विस्तार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मंजूरी दी गई है। वर्तमान में केंद्र सरकार के स्तर पर विचाराधीन है। इस 17.435 किलोमीटर लंबे मार्ग परजिसकी अनुमानित लागत 2,991.60 करोड़ रुपये हैजिसमें कुल 11 स्टेशन नोएडा सेक्टर-61, सेक्टर-70, सेक्टर-122, सेक्टर-123, ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4, इको टेक-12, ग्रेटर नोएडा सेक्टर-2, सेक्टर-3, सेक्टर-10, सेक्टर-12 और नॉलेज पार्क-ट  होंगे। 

 

• एक्सप्रेस-वे पर दों अण्डरपासों का निर्माण कार्यः नौएडा-ग्रेटर नौएडा एक्सप्रेस-वे पर बढ़ते यातायात के दृष्टिगत उक्त मार्ग पर की गई ट्रैफिक-स्टडी के अनुसार एक्सप्रेस-वे के अत्यधिक जामग्रस्त क्षेत्रों यथा- चैनेज 16.900 किमी0 एवं 6.100 किमी0 पर दो मेजर अण्डरपासों का निर्माण कार्य हेतु अनुबन्ध गठित किये जा चुके हैंजो कि शीघ्र ही प्रारम्भ किये जायेंगे। उक्त दोनों अण्डरपास के निर्माण हेतु क्रमशः रु0 88.11 करोड एवं रु0 72.10 करोड़ के अनुबन्ध गठित किये गये हैं। उक्त अण्डरपासों के निर्माण से समीपस्थ सेक्टरों एवं ग्रामों में आवागमन सुगम हो सकेगा।

 

उपरोक्त के अलावा प्राधिकरण क्षेत्र के सैक्टर 94 में 25 एकड़ भूमि पर Waste Material ls “Nature Trail  of Artificial Zoo Theme Park”की थीम पर पार्क विकसित किया गया है। पार्क में Waste Material से निर्मित जानवरों के 4D Model स्थापित किए जा रहे है एवं Restaurant/ Food Court/  Canteen/ Vending Booth/ Kiosk Indoor Games/ Retail shop, Etc. की सुविधा भी उपलब्ध कराने हेतु कार्य किये जा रहे है। साथ ही पार्क को म्बवसवहपबंस भ्नइ के रूप में विकसित किया जा रहा हैंजो पूरे देश में इस प्रकार का एक अनूठा अनुभव होगा। 

साथ ही तालाबों सौन्दर्यीकरण/जीर्णोद्धार के अंतर्गत क्षेत्र में पर्यटन स्थल विकसित किये जाने एवं प्रभावी जल-संरक्षण के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर तालाबों के सौन्दर्यीकरण किया जा रहा हैजिसमें ग्राम सोरखा में स्थित तालाब को पुष्कर्णी शैली में विकसित किया जा रहा है तथा ग्राम सुल्तानपुर में स्थित तालाब को सौन्दर्यीकृत किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त ग्राम असगरपुर तालाब का जीर्णोद्धार पूर्ण किया जा चुका है। लगभग रु0 15.00 करोड़ की लागत से किये जा रहे तालाबों के सौन्दर्यीकरण/जीर्णोद्धार के कार्यों को आगामी देव-दीपावली तक पूर्ण किये जाने का लक्ष्य हैजिससे कि उक्त पर्व का आयोजन तालाबों पर किया जा सके।

 

नौएडा प्राधिकरण द्वारा तीन स्थानों पर यथा-सैक्टर-18 के आन्तरिक क्षेत्र मेंजी.आई.पी. से बॉटेनिकल गार्डन तक एवं स्काईमार्क के समीप स्पेशिएलाईज्ड फूड जोन व वेण्डिंग जोन के रूप में वेण्डिंग जोन विकसित किया जा रहा हैजिसमें तीनों स्थानों पर लगभग 13.00 करोड़ की लागत से वॉक-वेहरित विकासबेंच एवं पार्किंग की व्यवस्थावाहन-मुक्त क्षेत्र विकसित आकर्षक स्कल्पर्च/म्यूरल्स आदि कार्य कराकर उक्त क्षेत्रों को सौन्दर्यीकृत किया जा रहा है। इनमें से सैक्टर-18 का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

 

उक्त के अतिरिक्त प्राधिकरण स्तर से विभिन्न मार्केट्स का सौन्दर्यीकरण/नवीनीकरण का कार्य किया जा रहा है जिसमें मुख्यता नौएडा के स्थानीय दुकानदारों के व्यवसायों को प्रोत्साहन प्रदान करने के उद्देश्य से जनमानस को मार्केटों की ओर आकर्षित किये जाने हेतु नौएडा प्राधिकरण द्वारा लगभग रु0 10 करोड़ की लागत से गोदावरी मार्केटसैक्टर-37  एवं सैक्टर-110 है।