जिला व नोएडा महानगर कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का विशाल शपथग्रहण का आयोजन

 





गौतमबुद्ध नगर जिला व नोएडा महानगर कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पदभार शपथग्रहण कार्यक्रम आज NEA के सभागार में सम्पन्न हुआ। 


मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व सांसद  दानिश अली  व कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव  विदित चौधरी ने शपथ दिलाकर कांग्रेस पदाधिकारियों को सांप्रदायिक ताक़तों से लड़ने और संविधान की रक्षा करने का संकल्प दिलाया।


नोएडा (अमन इंडिया) । जिला एवं महानगर अध्यक्ष ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले अपने अपने पदाधिकारियों का परिचय सभी से करवाया तथा मुख्य अतिथि दानिश अली और विदित चौधरी ने सभी पदाधिकारियों को कांग्रेस का पटका पहना कर स्वागत किया। राष्ट्रीय सचिव विदित चौधरी ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारियों को दो जगह जनता की आवाज उठानी होगा।  एक आवाज जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों को बताना था जनता की समस्याओं के लिए सड़क पर शांति से आंदोलन करना और सरकार को जगाना। दूसरा होगा सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के मुद्दे उठाना तथा भाजपा सरकार  की जन विरोधी नीतियों को उजागर करना। सभी को सोशल मीडिया में भी अपना पक्ष मजबूती से रखन होगा। पूर्व सांसद अमरोहा दानिश अली ने समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि हमें राहुल गांधी के मोहब्बत के पैगाम को जनता तक ले जाना होगा क्योंकि मोदी ओर योगी की भाजपा सरकार का सबसे पहला काम हिन्दू मुस्लिम एकता को खत्म करना है। आज भाजपा के जहां जहां सरकारें हैं वहां वहां स्कूलों को बंद किया जा रहा है जिससे लोग शिक्षित न हो और अपना अधिकार न मांग पाएं। आज ये सरकार चुनाव आयोग्य के माध्यम से लोगों का वोट देने का अधिकार छीन रही है। इसलिए सभी कांग्रेस के पदाधिकारियों पर लोकतंत्र को बचाने की भी जिम्मेदारी है। 

समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का सम्मान भी किया गया। आज के शपथ ग्रहण समारोह का संचालन पुरूषोतम नागर द्वारा किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में वरिष्ठ नेताओं का सम्मान भी जिला अध्यक्ष दीपक भाटी एवं महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव द्वारा किया गया।

 शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित नेताओं में जिला कॉर्डिनेटर योगेश नेहरा, आलोक गौड़, महानगर कॉर्डिनेटर सुभाष गांधी एवं नरेश भाटी,  पूर्व महानगर अध्यक्ष विनोद पांडेय, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय चौधरी, वरिष्ठ नेता  कुंवर नूर मोहम्मद, दुष्यंत नागर, पवन शर्मा, सतेंद्र शर्मा, फिरे सिंह नागर, लियाकत चौधरी, गौतम अवाना, संजय तनेजा राजकुमार भारती, यतेंद्र शर्मा, दयाशंकर पांडेय, राजकुमार त्यागी, धर्म सिंह बाल्मीकि, विक्रम चौधरी ,कपिल भाटी, श्रुति,  मुकेश शर्मा, निशा शर्मा, राहुल पांडेय, पीएस रावत, ललित अवाना, विक्रम चौधरी, एस एस सिसोदिया, रामकुमार शर्मा, डॉ सीमा, वीरों देवी, सुमन रॉय, सुल्तान बिधूड़ी, वरुण शर्मा, ईश्वर कुमार , पंकज वाल्मीकि, बच्चू यादव, रिजवान चौधरी, आर के प्रथम सहित दर्जनों शहर और जिले के पदाधिकारी शामिल हुए।