पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने हीट वेब के अलर्ट पर सभी अधिकारियों ने ओआरएस जूस आदि वितरित किए






गौतम बुद्ध नगर (अमन इंडिया) । पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर  लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार, हीट वेव के रेड अलर्ट के दृष्टिगत दोपहर में ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को गर्मी और डिहाइड्रेशन से बचाव हेतु ORS(इलेक्ट्रॉल), जूस, छाछ/लस्सी एवं नारियल पानी का वितरण किया गया। यह अभियान आगामी दिनों में रेड अलर्ट जारी रहने तक निरंतर चलाया जाएगा।

हीट वेव का रेड अलर्ट जारी होने के दृष्टिगत पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर  लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार, पुलिस अधिकारीगण द्वारा दोपहर के समय विभिन्न स्थानों पर यातायात ड्यूटी कर रहे यातायात पुलिसकर्मियों व सभी थानों पर पीआरवी, लैपर्ड, पेट्रोलिंग आदि ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को गर्मी व लू से बचाव हेतु छाता, डिहाइड्रेशन से बचाव हेतु ORS(इलेक्ट्रॉल), जूस, छाछ/लस्सी एवं नारियल पानी आदि वितरित किए गए। यह अभियान आगामी दिनों में रेड अलर्ट जारी रहने तक निरंतर चलाया जाएगा। सभी पुलिसकर्मियों को छाता लगाकर ड्यूटी करने, पोषण युक्त भोजन करने, सीधी धूप के सम्पर्क में आने से बचकर डयूटी करने व स्वास्थ्य संबंधी कोई भी समस्या आने पर तुरंत संबंधित अधिकारी को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया है।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर का यह प्रयास पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य सुरक्षा एवं कार्य कुशलता सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है ।