सपा नोएडा महानगर संगठन ने प्याऊ शिविर के आयोजन की शुरुआत


 सपा नोएडा महानगर संगठन ने प्याऊ शिविर के आयोजन की शुरुआत सेक्टर 53 कंचनजंगा मार्केट से की

नोएडा (अमन इंडिया ) । सपा नोएडा महानगर संगठन ने महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता की अध्यक्षता में व महानगर महासचिव विकास यादव के नेतृत्व में प्याऊ शिविर के आयोजन की शुरुआत सपा नोएडा महानगर कैंप कार्यालय सेक्टर 53 कंचनजंगा मार्केट से किया। महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने बताया कि बढ़ती गर्मी से लोगों का बुरा हाल है और इस भीषण गर्मी को देखते हुए सपा नोएडा महानगर संगठन ने नोएडा शहर के विभिन्न जगहों पर आम लोगों को राहत देने के लिए प्याऊ शिविर लगाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत आज इसकी शुरुआत कंचनजंगा मार्केट सेक्टर 53 से की गई। महासचिव विकास यादव ने बताया कि सेवा भाव के उद्देश्य से इस भीषण गर्मी में आम लोगों को राहत देने के लिए सपा नोएडा महानगर संगठन द्वारा एक छोटा सा प्रयास किया जा रहा है। सपा का यह पियाऊ शिविर का आयोजन लगातार चलते रहेगा जिसके तहत कल 15 जून को सेक्टर 82 पॉकेट 7 के पास शिविर का आयोजन किया जाएगा।

आज के कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य लोगों में महानगर महासचिव विकास यादव, प्रदेश सचिव सुनील चौधरी, जयकरण चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान, मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव, भीष्म यादव,चिंटू त्यागी ,मनोज गोयल , लोकेश यादव,वीरपाल प्रधान, भीष्म यादव, रोहित यादव, उदय सिंह,सतवीर यादव, अंकित यादव,राणा मुखर्जी,सौरभ चौहान, चंदन सिंह, लोकपाल यादव, दाताराम, हरपाल सिंह, सिकंदर पासवान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Popular posts