नोएडा (अमन इंडिया ) । उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय सेक्टर 115 में आज वाणिज्य कर विभाग के कमिश्नर IAS संदीप भागिया व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व व्यापारियों से मिलने के लिए पहुँचे l व्यापार और उद्योग से संबंधित सभी क्षेत्रों से आज पदाधिकारियों से वाणिज्य कर विभाग के कमीशनर मिलने के लिए पहुँचे l
सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने नव नियुक्त कमिश्नर का प्रदेश कार्यालय पर स्वागत किया और दीप प्रवजलन के बाद विधिवत रूप से मीटिंग शुरू की गई l
प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल ने बताया कि व्यापारियों और उद्यमियों को हो रही परेशानियों के बारे में कमिश्नर साहब को विस्तार से बताया गया l
सबसे ज़्यादा दिक़्क़त बिल बनाते वक़्त छोटी मोटी त्रुटि होने पर गाड़ी रोक कर बड़ा जुर्माना लगाने पर आती है जिसमें व्यापारी और उधमी का टैक्स चोरी की कोई मंशा नहीं होती है l परंतु फिर भी उस पर बहुत बड़ा अर्थदंड लगाया जाता है l
प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि सिर्फ़ ड्राइवर के बयान पर उधमी या व्यापारी को दंडित न किया जाए l क्योंकि ड्राइवर कई बार पूरी बात समझा नहीं पाता है l इसके लिए अधिकारी को कम से कम एक बार व्यापारी से ज़रूर संपर्क करना चाहिए l कई बार वो अधिकारी से डरकर भी ग़लत बयान दे देता है l जैन ने कहा कि व्यापारी और अधिकारी एक दूसरे के पूरक हैं बिना अधिकारी के व्यापारी कुछ नहीं कर सकता l हमें दोस्त बनकर काम करना पड़ेगा अन्यथा हमारा प्रदेश विकास नहीं कर पाएगा l
महिला प्रकोष्ठ से अध्यक्षा श्रीमती वंदना गुप्ता ने कहा की विभाग द्वारा वर्षो पुराने नोटिस भेजनें बन्द किये जाने चाहिए l हम कब तक पुराना हिसाब रखेंगे l
वाणिज्य कर विभाग के कमीशनर संदीप जी ने कहा की व्यापारियों के सहयोग से प्रदेश सरकार नयी गति के साथ आगे बढ़ रही हैँ l आप के टेक्स के माध्यम से प्रदेश दिन दुगनी रात चौगनी प्रगति कर रहा है l प्रशाशन हमेशा व्यापारियों के हित मे कम कर रहा है l व्यापारी हमेशा ईमानदारी के साथ बिना डरे काम करें l प्रशाशन 24 x 7 आपके साथ खड़ा है l
अपर आयुक्त वाणिज्य कर विभाग श्री विवेक आर्या जी व श्री योगेश विजय जी भी आज इस बैठक मे मौजूद रहे l व्यापार मंडल से मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अगरवाल प्रदेश कोषाध्यक्ष अंकुर बंसल प्रदेश सचिव अमित गोयल सिवा चौहान महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वंदना गुप्ता कार्यकारी सदस्य चारु जैन क्रोकरी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश जिंदल अमित गुप्ता मोहित गुप्ता संजय गुप्ता मोहन लाल गुप्ता दीपक गर्ग व अन्य व्यापारी उधमी सम्मिलित हुए l
