स्थापना दिवस पर बूथ स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया



नोएडा (अमन इंडिया ) । भारतीय जनता पार्टी पं दीनदयाल उपाध्याय मंडल नोएडा महानगर के मंडल प्रभारी, मंडल पदाधिकारी, मोर्चों के अध्यक्षों, सेक्टर संयोजको, बूथ‌ अध्यक्षो एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस पर बूथ स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन निम्नलिखित स्थानों पर‌ किया जाएगा। जिसके अंतर्गत सेक्टर 15 बूथ संख्या 414 के बूथ अध्यक्ष अकरम चौधरी के निवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमे ‌मुख्य अतिथि प्रदेश किसान मोर्चा मिडिया प्रभारी अमित त्यागी रहे ।


 भाजपा-पं दीनदयाल उपाध्याय मंडल नोएडा में स्थापना दिवस पर बूथ स्तरीय कार्यक्रम प्रदेश किसान मोर्चा मिडिया प्रभारी अमित त्यागी , मण्डल अध्यक्ष शशिधर उपाध्याय  के नेतृत्व में आज सेक्टर 15, बूथ नं 414, बूथ अध्यक्ष अकरम चौधरी, सुरेंद्र शर्मा, सेक्टर सयोजक  सुबोध जैन एवं सेक्टर 26 बूथ नं 273,सेक्टर सयोजक महेश चन्द्र जोशी, बूथ अध्यक्ष  शीतल बेंस ‌के निवास स्थान पर किया गया। 

इस अवसर पर मण्डल महामंत्री अनिल पेशावरिया , उपाध्यक्ष वीरेंद्र तोमर , मंत्री अजय सक्सेना , मिडिया प्रभारी पी सी पंचोली,देवेन्द्र शर्मा , नीरज, यादव सिंह, जैन आदि मंडल‌ पदाधिकारी, सेक्टर संयोजकों, बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति के सदस्यो, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।