पुलिस अधिकारियों ने आरडब्ल्यूए के पदाधिकारीयो के साथ मीटिंग करके नए कानून की जानकारी दी


नोएडा (अमन इंडिया ) । भारतीय संसद ने तीन ऐतिहासिक कानूनों-भारतीय दंड संहिता, 1860, दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 को क्रमशः भारतीय न्याय संहिता, 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 से प्रतिस्थापित करके आपराधिक न्याय प्रणाली में एक परिवर्तनकारी कदम उठाया है। भारतीय मूल्यों पर आधारित ये नए कानून दंडात्मक से न्याय-उन्मुख दृष्टिकोण में बदलाव का संकेत देते हैं, जो 'भारतीय न्याय व्यवस्था' को प्रतिबिंबित करता है।


इसका मुख्य लक्ष्य ऐसी आपराधिक न्याय प्रणाली बनाना है जो न केवल नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करती है, बल्कि कानूनी व्यवस्था को भी और अधिक मजबूत बनाती है जिससे सभी के लिए सुलभ एवं त्वरित न्याय सुनिश्चित हो। यह सुधार भारत में एक निष्पक्ष, आधुनिक और न्यायपूर्ण कानूनी ढांचे की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

नए कानून की जानकारी देने के लिए आज अपर पुलिस उपायुक्त  मनीष कुमार मिश्रा एसीपी  अरविंद कुमार , थानाध्यक्ष  ध्रुव  भूषण तथा अन्य अधिकारियों के साथ आज फोनरवा की कार्यकारिणी कमेटी की मीटिंग हुई। अपर पुलिस आयुक्त  मिश्रा  ने नए कानून के बदलाव कि जानकारी विस्तार से बताई और सदस्यों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए। फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा और महासचिव के के जैन जैन ने निवेदन किया कि हमारे सभी आरडब्ल्यूए के पदाधिकारीयो के साथ मीटिंग करके नए कानून की जानकारी दी जाए तथा उन सेक्टर में जो समस्या है उनका समाधान किया जाए। श्री मिश्रा जी ने आश्वाशन दिया   कि  हमारी कोशिश होगी कि हम सभी आरडब्ल्यूए के साथ मीटिंग करके नए कानून की जानकारी देंगे और संबंधित आरडब्ल्यूए  कि समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा। 

इस अवसर परअध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, महासचिव के के जैन ,  , वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय भाटी, अशोक कुमार मिश्रा, सुशील यादव, देवेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष पवन यादव,त्रिलोक शर्मा ,अशोक कुमार शर्मा ,  

प्रदीप वोहरा, लाटसाहब लोहिया एडवोकेट, कोसिन्दर यादव, भूषण शर्मा , टी सी गौड़, सुशील शर्मा , सोमपाल सिंह , वी एस नेगी , श्रीमती अंजना भागी , दिनेश भाटी , विनोद शर्मा , जितेन्द्र सिंह ,    धीरज शर्मा , विनोद कुमार , दिव्य कृष्णत्रेय, सुनील वाधवा , धर्मेंद्र शर्मा , जी सी शर्मा , अनिल त्यागी , बेगराज सिंह  , सुभाष भाटी , देवेंद्र कुमार , राजेश कुमार , डी डी तिवारी , ए के सहगल , दिनेश कुमार शर्मा , एस के वर्मा , नीरज शर्मा , पुलकित गुप्ता , प्रमोद वर्मा , सतनारायण गोयल तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।