नोएडा के कांग्रेसियों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की


नोएडा (अमन इंडिया ) ।  नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा गिझोड़ कार्यालय सेक्टर-53,नोएडा पर देश के  प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी

नोएडा महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर समस्त कांग्रेसजनों ने आज उनको पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पुरुषोत्तम नागर ने कहा स्वर्गीय पंडित नेहरू जी का योगदान देश हमेशा याद रखेगा पूर्व महानगर अध्यक्ष पीसीसी सदस्य शहाबुद्दीन व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नोएडा कांग्रेस नेता यतेन्द्र शर्मा ने कहा आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें शत-शत नमन करते हैं आजाद भारत में इस देश में आज टेक्नोलॉजी से लेकर नई-नई तकनीकी सब योगदान स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की देन है इस मौके पर नोएडा महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव,प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य यतेन्द्र शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन, अल्पसंख्यक के राष्ट्रीय सचिव लियाकत चौधरी,पूर्व महानगर सचिव विक्रम चौधरी,लालाराम,मोहम्मद खान,रुस्तम अली,अरुण शर्मा कार्यालय प्रभारी,रोहित कुमार,सतीश, मुनीश सिंह,सौरभ कुमार,सुबोध कुमार,ज्ञान सिंह,रोहित चौधरी,तोता राम सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे