सचिव रामवीर यादव को समाजवादी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव नामित किया


नोएडा (अमन इंडिया ) । नोएडा महानगर के महानगर सचिव रामवीर यादव को समाजवादी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव नामित किया गया है। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने यह आशा व्यक्त की है कि वह समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को और अधिक बल एवं गतिशीलता प्रदान करेंगे।

राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर रामवीर यादव ने शिर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया है। वह कहा कि वह पूरे प्रदेश व देश में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगें।