गणेश वंदना के साथ रामलीला मंचन का हुआ शुभांरभ




नोएडा। श्रीराम मित्र मण्डल नोएडा रामलीला समिति द्वारा आयोजित श्रीरामलीला का मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद डा. महेश शर्मा एवं क्षेत्रीय विधायक पंकज सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलित कर प्रथम दिवस की रामलीला का शुभारंभ हुआ। श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग, अध्यक्ष धर्मपाल गोयल एवं महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा द्वारा मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर और अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया।

श्रीरामलीला मंचन की शुरूआत गणेश वंदना एवं पूजन के साथ हुई। गणेश वंदना में कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रथम दृश्य में भगवान शिव माता पार्वती को श्रीराम कथा का वृतांत वर्णन करते हैं। भगवान शिव बताते हैं कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम मनुष्य हैं या ब्रह्म हैं वह बताते हैं कि श्रीराम ब्रह्म स्वरूप हैं। अगले दृश्य में दिखाया जाता हैं कि नारद जी को अहंकार हो जाता हैं और भगवान अपने भक्त के अहंकार का समूल नाश करते हैं। भगवान विष्णु अपनी माया से एक माया नगरी बनाते जिसमें विश्वमोहनी नाम की राजकुमारी का स्वयंवर होता हैं। नारद जी उस कन्या पर मोहित होकर उससे विवाह करना चाहते हैं और भगवान से सुन्दर स्वरूप मांगते हैं लेकिन भगवान उनको बंदर का स्वरूप प्रदान करते हैं जब वह सभा में पहुंचते हैं तो शिवगण उनका मजाक उड़ाते हैं और वह कन्या भगवान विष्णु के गले में वरमाला डाल देती है। उपहास से क्रोधित नारद जी भगवान को श्राप दे देते हैं। इधर लंका का राजा रावण रिषी मुनियों पर अत्याचार करता हैं। उसके अत्याचार से परेशान होकर रिषी, मुनि व देवताओं ने भगवान विष्णु की आराधना करते हैं। भगवान ने प्रकट होकर उन सभी को आश्वासन दिया कि वह राम रूप में अवतार लेकर दुष्टों का संहार करेंगे। भगवान की आरती के साथ पहले दिन की रामलीला का समापन होता है।

समिति के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि कल 16 अक्टूबर को श्रीराम जन्म, वशिष्ठ जी द्वारा नामकरण, विश्वामित्र आगमन, ताड़का वध, मारिच सुबाहु आदि लीलाओं का मंचन किया जायेगा। इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, सह-कोषाध्यक्ष अनिल गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनारायण गोयल, राजकुमार गर्ग, चौधरी रविन्द्र सिंह, तरुणराज, पवन गोयल, बजरंग लाल गुप्ता, एस एम गुप्ता, अजीत चाहर, गौरव मेहरोत्रा, आत्माराम अग्रवाल, मुकेश गोयल, मुकेश अग्रवाल, मनोज शर्मा, मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता, गिरिराज बहेडिया, चंद्रप्रकाश गौड़, शांतनु मित्तल, सुधीर पोरवाल, मोतीराम गुप्ता, अर्जुन अरोड़ा, आर के उप्रेती सहित श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के सदस्यगण व शहर के सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्तिथ रहे। 

प्रत्येक व्यक्ति को अपने महापुरुषों से प्रेरणा लेनी चाहिए: सुरेंद्र सिंह नागर


राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सचिव ने किया रामलीला मंचन का शुभारंभ


नोएडा। रविवार को सेक्टर 46 के रामलीला मैदान में श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी नोएडा का शुभारंभ पूजा पाठ के बाद राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सचिव भाजपा सुरेंद्र सिंह नागर द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा नोएडा के महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता भी मौजूद रहे। 

रामलीला पूजन एवं शिवजी द्वारा माता पार्वती को राम कथा सुनने आदि लीला का मंचन किया गया।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र सिंह नागर ने रामलीला में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने महापुरुषों से प्रेरणा लेनी चाहिए। 

और हमेशा सच्चाई का साथ देना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि महाराजा रावण भी कितना बल साली था, लेकिन वह जैसे ही गलत दिशा में चला उसका गलत परिणाम उसे भुगतना पड़ा।


उन्होंने कहा कि रविवार से दशहरा तक आयोजित की जाने वाली लीला का पूरा मंचन धर्म व अधर्म के बीच लड़ाई की शुरुआत से होता है।


इस अवसर पर भाजपा नोएडा महानगर के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि दशहरा का पर्व हम सभी सीख देता है ,क्योंकि इसमें अच्छाई और बुराई के क्या परिणाम होते हैं यह दिखाया जाता है। 

उन्होंने कहा कि रामलीला को पूरा परिवार एक साथ बैठकर देख सकता है।

इस अवसर पर श्री राम लखन धार्मिक लीला समिति के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने अपने कमेटी के सदस्यों के साथ राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर एवं नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता को पटका एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


इस अवसर पर पंडित कृष्ण स्वामी ने गणेश पूजन एवं शिव जी द्वारा माता पार्वती को राम कथा सुनाना, नारद का आकाश में भ्रमण एवं हिमाचल की गुफा में बैठकर तय करना, साथ ही अप्सराओं एवं कामदेव का आना एवं नृत्य करना अंत में कामदेव का नारद मुनि के चरणों में गिरकर क्षमा मांगना, यह सब सुनने के लिए नारद जी का शिव जी के पास जाना, और शिव के द्वारा अन्य देवों से इस बात की चर्चा न करने का सुझाव रामलीला मंचन में किया गया। 

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि  विकास बंसल अध्यक्ष अग्रवाल मित्र मंडल, नरेश कुचछल अध्यक्ष व्यापारी प्रतिनिधि मंडल नोएडा, वी के राणा अध्यक्ष सैक्टर 46 आर डब्लू ए नोएडा, योगेंद्र शर्मा अध्यक्ष फोनरवा, डॉ मनोज अग्रवाल अध्यक्ष लायंस क्लब दिल्ली नोएडा के अलावा आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, वाइस चेयरमैन राजेंद्र जैन, पूनम सिंह, समिति के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, महासचिव गिरजा, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र मित्तल, संजय गोयल, आलोक गुप्ता ,गौरव कुमार, रामवीर यादव, अशोक गोयल, विकास बंसल, संदीप अग्रवाल, बलराज गोयल , कुलदीप गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, अनुज गुप्ता, मुकेश गुप्ता, अभिषेक जैन, पीयूष द्विवेदी, शरद कुमार सिंह, राजीव जैन, राहुल गुप्ता, तेजिंदर मलिक, सौरभ अग्रवाल आदि मौजूद थे।

   श्री सनातन धर्म रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव  2023नोएडा स्टेडियम पर रामलीला मंचन का  शुभारम्भ   आज दिनांक 15-10-2023 रविवार को सांय 7 बजे गणेश पूजा से प्रारम्भ होकर नारद मोह रावण जन्म की लीला का मंचन किया गया* 

इस कार्यक्रम में सांसद डॉक्टर महेश शर्मा  (पूर्व  केंद्रीय मंत्री भारत सरकार) एवम्  माननीय विधायक श्री पंकज सिंह जी,  उत्तरप्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष श्री मती बिमला बाथम जी,* समिति के  चेयरमैन श्री टी एन गोविल जी,अध्यक्ष श्री टी एन चौरसिया जी, कार्यकारी अध्यक्ष सुशील भारद्वाज जी,महासचिव संजय बाली जी,कोषाध्यक्ष अल्पेश गर्ग जी,विपिन मलहन जी,पीयूष द्वेदी जी,अतुल मित्तल जी, शुभकरण राणा जी, रमेश जी, एन के अग्रवाल जी,अनिल गुप्ता जी,मित्रा शर्मा जी, केशव गंगल जी, राम कुमार शर्मा जी राजीव गर्ग जी,पी के अग्रवाल जी,,  विनय शर्मा जी, राजेश भारद्वाज जी,संजय गुप्ता जी,सत्यनारायण गोयल, तरुण राज ,प्रदीप अग्रवाल,अनुज गुप्ता,महेंद्र कटारिया,  राजेश भारद्वाज,रोहित श्रीवास्तव, पवन सिंह सुंदर सिंह राणा,डॉक्टर वी के गुप्ता,, राजीव गर्ग,राहुल बाली,लोकेश कश्यप, प्रमोद रंगा,चंद्रपाल सिंह,,पुनीत शुक्ला,अमित अग्रवाल,मुकेश सिंह,लक्ष्मी नारायण,अमित अवाना,सुनील कुमार,तरुण अरोरा,आशीष, द्वेदी, एवम् शहर के काफी गणमान्य लोग उपस्तिथि थे