भारत बचाओ संविधान बचाओ आंदोलन 15 अक्टूबर से बुलंदशहर से लेकर गाज़ियाबाद तक पदयात्रा करेगा









नोएडा (अमन इंडिया ) । 2 अगस्त को भारत बचाओ, संविधान बचाओ आंदोलन  की प्रेस कॉन्फ्रेंस मीडिया क्लब नोएडा में हुई, जिसको संबोधित करते हुए भारत बचाओ, संविधान बचाओ आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गुर्जर ने कहा कि देश और संविधान को बचाना हम सब की जिम्मेदारी है। आज देश में जो घटनाक्रम हो रहे हैं, वह देश के लिए सही नहीं है। मणिपुर की घटना देश को शर्मसार करती है, वहां केंद्र सरकार ने अभी कोई बड़ा निर्णय नहीं लिया, न ही वहां की सरकार को बर्खास्त किया क्योंकि वह भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार है। नूह मेवात में जो माहौल खराब हुआ, वहां भी राजनीति के तुष्टिकरण का शिकार वहां के लोग हुए हैं। भारत बचाओ संविधान बचाओ आंदोलन 15 अक्टूबर से बुलंदशहर से लेकर गाज़ियाबाद तक पदयात्रा करेगा, जिसमें भारत बचाओ, संविधान बचाओ आंदोलन के सभी संगठन मौजूद रहेंगे। भारत बचाओ, संविधान बचाओ आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पूरे देश में त्राहि-त्राहि हो रही है। इसको रोकने के लिए और जनमानस के अधिकारों के लिए हम संघर्ष कर रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पदयात्रा से पूरे देश में एक बड़ा मैसेज जाएगा और जनता जागेगी। हम लोग संघर्षवादी लोग हैं, संघर्ष में विश्वास रखते हैं और हमारा यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा,जब तक सत्ता और व्यवस्था परिवर्तन नहीं हो जाती। इस मौके पर मास्टर महिपाल नागर जी को भारतीय किसान यूनियन एस का प्रदेश उपाध्यक्ष व महेश प्रजापति को भारतीय किसान यूनियन एस का दादरी नगर का अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई। इस मौके पर प्रदेश महासचिव शाहिद भैया भारत बचाओ, संविधान बचाओ आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष सैयद असलम, बबली गुर्जर, फखरुद्दीन मेवाती, युसूफ अल्वी आदि ने अपने विचार रखे।

Popular posts
संयुक्त किसान मोर्चा ने पुलिस कमिश्नर से मीटिंग कर 10% प्लॉट एवं नए भूमि अधिग्रहण कानून के मुद्दे पर वार्ता की
Image
नोएडा पंजाबी एकता समिति ने बहुत धूमधाम से से छेवरोन सेक्टर 51में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच लोहड़ी जलाई
Image
फोर्टिस एस्कॉर्ट्स ओखला में पिडियाट्रिक कैंसर से पीड़ित 6-वर्षीय उज़्बेकी बच्चे की पहली सफल किडनी ऑटो-ट्रांसप्लांट सर्जरी की
Image
फोर्टिस सी-डॉक हॉस्पीटल फॉर डायबिटी एंड साइंसेज और एम्स ने भारतीय आबादी में मोटापे की नई परिभाषा जारी की
सुंदर भाटी अब आने वाले दिल्ली के चुनाव में कितना असर डालेगा
Image