राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर नोएडा स्टेडियम में गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र के होनहार खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया








नोएडा (अमन इंडिया ) ।  राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर नोएडा स्टेडियम में गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र के होनहार खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया।साथ ही इस दौरान व्हीलचेयर बास्केटबॉल प्रदर्शनी मैच सहित आयोजित अन्य खेलों का आयोजन भी हुआ। 

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ महेश शर्मा सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता रहे। अथितियों ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया तथा पहली बार अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर बास्केटबॉल मैच में सिल्वर मेडल जीतने वाले क्षेत्र के तीन प्रतिभावान खिलाड़ियों सहित अन्य होनहार खेल प्रतिभाओं को पुरस्कृत भी किया।

डॉ महेश शर्मा ने कहा की आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है और इसीलिए आज के दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस घोषित किया गया। आज 29 अगस्त को महान हॉकी प्लेयर मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था। उन्होंने अपने खेल में महारत हासिल कि थी और उन्हें इसलिए हॉकी जादूगर और द मैजिशियन के नाम से भी बुलाया जाता था। भारत ने उनकी मौजूदगी में भारत ने 1928, 1932 और 1936 ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीते। खेल से व्यक्तित्व में नेतृत्व, समर्पण, अनुशासन जैसे गुण विकसित होते हैं, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने के लिए मदद करते हैं। 

कार्यक्रम में  राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा गोपाल कृष्ण अग्रवाल, इंडोर स्टेडियम व्यवस्था प्रमुख अनीता चोपड़ा, जिला महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, विनोद शर्मा, चंदगीराम यादव, गिरीश कोटनाला, उमेश यादव, गोपाल गौड़, बबलू यादव, पंकज झा, आदि लोग मौजूद रहे मोजूद रहे।

Popular posts
एनईए के पूर्व पदाधिकारियों ने उच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में सीईओ से जल्द चुनाव करने की मांग की
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रिंकू यादव की प्रिय भतीजी दीपाली यादव भगिनी जीती
Image
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी पैनल से ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर सर्वाधिक वोट लेकर जीते सचिन बैसला का नोएडा में ज़ोरदार स्वागत
Image
भारतीय किसान यूनियन मंच का 21 सदस्य प्रतिनिधिमंडल नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम मिला
Image
श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति द्वारा सेक्टर 62 में भूमिपूजन हुआ संपन्न
Image