जिला संगठन का होगा पुनर्गठन एवं पार्टी बनाएगी सेक्टर तथा ग्राम सभा अध्यक्ष : सोमेंद्र ढाका



*पार्टी के निष्क्रिय पदधिकारियों पर होगी कार्यवाही तथा नए लोगो को मिलेगा अवसर : सोमेंद्र ढाका


 नोएडा (अमन इंडिया )।


 आम आदमी पार्टी के पशिचम प्रांत अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने मंगलवार को सेक्टर 52 नोएडा में 'धन्यवाद यू पी' कार्यक्रम के तहत पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ के साथ  निकाय चुनाव के बाद समीक्षा बैठक कर रहे थे।सोमेंद्र ढाका ने उन सभी लोगो का धन्यवाद किया जिन्होंने अपना कीमती वोट देकर आम आदमी पार्टी प्रत्याशियों को जिताया।


   सोमेंद्र ढाका ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि अब वह समय आ चुका है जब उत्तर प्रदेश के लोगो को भी पार्टी दिल्ली व पंजाब की तरह सेवा कर सके इसके लिये पार्टी ने तय किया है कि अब पार्टी गांवों में ग्राम अध्यक्ष व शहरों में सेक्टर अध्यक्ष भी बनायेगी तथा निष्क्रिय पदाधिकारियों की जगह नए लोगो को अवसर देगी तथा जिला एवं विधानसभाओं की कार्यकारिणी का पुनर्गठन करेगी।


 कार्यक्रम में पशिचम प्रांत उपाध्यक्ष एवं गौतमबुद्ध नगर जिला प्रभारी सी एम चौहान ने भी संबोधित करते हुए कहा कि अब उत्तर प्रदेश में भी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर लिया जाएगा। इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व नोएडा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी पंकज अवाना ने युवाओं को आगे आकर देश की सेवा करने का आह्वान किया।


   गौतमबुद्ध जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का स्वागत किया और कहा कि जिले में संगठन को मजबूत करने में कोई कोर-कसर नही छोड़ेंगे। इस अवसर पर यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना जिला महासचिव राकेश अवाना जिला उपाध्यक्ष राहुल सेठ ओमवीर पहलवान नोएडा विधानसभा अध्यक्ष नितिन प्रजापति दादरी विधानसभा अध्यक्ष विवेक शर्मा बागपत जिला अध्यक्ष ओमवीर सिंह मुन्ना गुप्ता यूथ विंग जिला अध्यक्ष विक्रांत लोहिया पंचायत प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनोज यादव सतीश गौतम वीरेन चौधरी जीतू गुज्जर डॉक्टर बी पी सिंह जतन भाटी परशुराम चौधरी केशव उपाध्याय पंडित उमेश गौतम ललित लोहिया प्रशांत रावत शिवराज शर्मा ठाकुर भंवर पाल सिंह अमर सिंह चौहान सलीम खान राजकुमार प्रसाद प्रिंस राजोरिया आनंद कुमार लखन यादव विश्वेंद्र जादौन अब्दुल माजिद आशीष कुमार अफजल चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे