मुख्यमंत्री ने संत रविदास जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

लखनऊ (अमन इंडिया) । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने संत रविदास जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास जी के विचारों का विस्तार असीम है। हमारा सौभाग्य है कि संत रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धन उत्तर प्रदेश स्थित प्राचीनतम पौराणिक और सांस्कृतिक नगरी काशी में है। संत रविदास जी ने सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक किया। वे समता और सदाचार को अत्यन्त महत्व देते थे। उन्होंने अपने कथन ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ के माध्यम से आंतरिक पवित्रता और निर्मलता पर बल दिया। संत रविदास जी ने अपनी रचनाओं में लोक-वाणी का अद्भुत प्रयोग किया, जिसका जनमानस पर अमिट प्रभाव पड़ा। उनकी रचनाएं हमारे साहित्य की अनमोल धरोहर हैं।

Popular posts
स्टार रश्मिका मंदाना को कैरियर माइडिया इंडिया ने का ब्राण्ड अम्बेसडर बनाया
Image
फेडएक्‍स और चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने भारत में लॉन्च कीं को-ब्रांडेड इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स
स्वच्छ और स्वस्थ इंदौर की दिशा में मेडिकैप्स यूनिवर्सिटी की पहल
नेफोमा के सहयोग से यथार्थ हॉस्पिटल ने ग्रेनोवेस्ट सीनियर सिटीजनों के साथ किया हेल्थ टॉक विद सीनियर सिटीजन प्रोग्राम
Image
पंडित मांगेराम शर्मा की भतीजी एव वरिष्ठ पत्रकार जगदीश शर्मा की पुत्री एव वरिष्ठ नेता काँग्रेस सतेन्द्र शर्मा एव प्रदेश्य सदस्य यतेंद्र शर्मा की बहन की शादी के अवसर पर आशीर्वाद देने पहुँचे प्रमोद तिवारी
Image