28 वे ऋषिपाल मेमोरियल दंगल मे देश विदेश के पहलवान दिखाएंगे दमखम





16 अक्टूबर को नोएडा में होगा विशाल कुश्ती दंगल सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम 

151000 हजार तक की होगी सबसे बड़ी कुश्ती

देश विदेश के महिला पुरुष पहलावन दिखाएगे दमख़म

नया बॉस गांव के समाजसेवी स्व: ऋषिपाल की याद में किया जाता है कुश्ती का आयोजन

 28 वा विशाल कुश्ती दंगल मे पुहंचेगे हजारों दर्शक 


नोएडा (अमन इंडिया अकरम चौधरी)। 28 वे ऋषिपाल  मेमोरियल कुश्ती में इस बार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिला और पुरुष पहलवान दिखाएंगे अपना दमखम ।

सेक्टर 15 ऋषिपाल कीड़ा स्थल में रविवार सुबह 9 बजे से ही पहलवान आने शुरू हो जायेगे। प्रतियोगिता में 150 से अधिक पहलवान हिस्सा लेंगे जिसमें सभी वर्गों की कुर्तियां कराई जाएंगी लेकिन जो भी इनामी कुश्ती होगी वह 80 किलो से अधिक वाले पहलवान की होगी। जिसमें मुख्य टाइटल ऋषिपाल केसरी कुश्ती में शामिल हो सकेंगे। मुख्य कुश्ती का इनाम ₹151000  होगा। 

इस प्रकार अन्य पहलवानों को भी इनाम दिए जाएंगे जिसमें तकरीबन 30 से 35 खुशियां टाइटल के लिए होंगी । ऋषि पाल मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष धर्मवीर चौधरी ने बताया कि निर्णायक मंडल में पहलवान जयप्रकाश हिंद केसरी और नेत्रपाल सिंह होंगे । हिंद केसरी जयप्रकाश ने बताया कि दंगल के रेफरी एन आई एस कोच अनिल मान, वीरेंद्र मलिक, विक्रम, नवल किशोर, ललित कुमार, विजय खत्री, अनिल कुमार, विजेंद्र सिंह,  अशोक गोस्वामी आदि करेंगे 

इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य महिंद्र अवाना , कृपाराम शर्मा, वेद प्रकाश प्रधान, राजकुमार चौधरी, सतीश अवाना , ओमिन्दर प्रधान, जहान सिंह नागर, सुभाष चौधरी,मीडिया प्रभारी मनीष चौधरी, राजू बक्शी, नरेश ,जोगिंदर मोजूद थे।