श्रीकांत की गिरफ्तारी नहीं होने पर सपा पूरे शहर में प्रदर्शन करेगी : पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी

 श्रीकांत की गिरफ्तारी नहीं होने पर सपा पूरे शहर में प्रदर्शन करेगी : पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी



नोएडा (अमन इंडिया)। नोएडा विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी ने सोमवार को सेक्टर 29 नोएडा मीडिया क्लब में एक प्रेसवार्ता कर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्हाेंने कहा कि सेक्टर 93 ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता करने वाला श्रीकांत त्यागी भाजपा और पुलिस के सरंक्षण में फरार हुआ है। अगर 48 घंटे में भाजपा नेता की गिरफ्तारी नहीं हुई तो सपा धरने पर बैठेगी। नोएडा में ऐसी घटना पहली नहीं। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता यहां की ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के लोगों और महिलाओं को परेशान कर रहे हैं। हालात तो ये हैं कि कई लोग पलायन कर चुके हैं। भाजपा अब श्रीकांत त्यागी से पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रही है। ये भाषा मात्र श्रीकांत की नहीं, बल्कि भाजपा की है। ये उनकी सोच है। श्रीकांत का औपचारिक पत्र भी सोशल मीडिया पर है। सुनील चौधरी ने कहा कि वर्ष-2019 में भी वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें यह अपने सरकारी गनर के साथ सोसायटी के लोगों को धमका रहा था। जिसके बाद डीएम ने पुलिस कप्तान को पत्र लिखकर इसकी सुरक्षा हटवाई थी। भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ (श्रीकांत) के संबंध हैं। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तक तमाम बड़े भाजपा नेताओं के साथ इसके फोटो बहुत कुछ बता रहे हैं। आज भाजपा इससे पल्ला झाड़ रही है, लेकिन अब तक इसे संरक्षण क्यों दे रही थी। सपा महानगर अध्यक्ष दीपक विग ने कहा कि सोसाइटी के लोगों का कहना है कि श्रीकांत जरा जरा सी बात पर रिवाल्वर दिखा धमकी देता था। नोएडा से फरार कैसे हो गया। ये भी अपने आप में बड़ा सवाल है। जिस सरकार में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का नारा दिया जाता है, वहां एक गुंडे को सरकार बचाने की कोशिश कर रही है। कानून व्यवस्था उत्तर प्रदेश की क्या हाल हैं। इसका जीता जगता तीन साल पहले शिकायत की गई थी, वह एप्लीकेशन दी थी वो अब खुली हैं। पूर्व ग्रामीण जिलाध्यक्ष रेशपाल अवाना ने कहा कि श्रीकांत त्यागी अभी तक नहीं पकड़ा गया। इसी पार्टी के सांसद ने पुलिस के बड़े अधिकारी को गाली दी है। पब्लिक सब जान चुकी हैं। इसके पीछे वो कौन नेता हैं, जो इसको बचा रहा हैं। उसके खिलाफ कार्रवाई हो बड़े चेहरे भी सामने आने चाहिए नियम सबके लिए बराबर होनी चाहिए। सुनील चौधरी ने सरकार के ऊपर निशाना साधा, बिजली, स्कूली फीस महंगाई, कानून व्यवस्था बदमाशों के पैर में ही गोली क्यों लगती हैं। किसानों से किए सभी वादे फेल हुए है। नोएडा के विधायक लोगों से कितने मिलते हैं। ये सभी लोग जानते हैं। थाना इंचार्ज को सस्पेंड किया सांसद ने कहा की 48 घंटे के अंदर गिरफ्तारी हो जाएगी। नहीं तो अपना इस्तीफा दे देंगे, लेकिन अभी तक क्या हुआ सबको पता है, आज के प्रेस वार्ता में मौजूद मुख्य लोगों में सुनील चौधरी ,दीपक विग, रेशपाल अवाना, शंभू प्रसाद पोखरियाल, शकील सैफी, विपिन अग्रवाल, विकास यादव ,ओमपाल राणा ,गौरव कुमार यादव, योगेश भाटी,उर्मिला चौधरी, नवीन दुबे, जगदंबा प्रसाद रतूड़ी, मुख्य रूप से मौजूद रहे।