सपा नोएडा से विधानसभा प्रत्याशी सुनील चौधरी की जीत होगी: नादिर शाह


अखिलेश यादव सबको साथ लेकर चलने वाले नेता : सुनील चौधरी 

सपा नोएडा से विधानसभा प्रत्याशी सुनील चौधरी


ने गुरुवार को नोएडा महानगर अध्यक्ष दीपक विग और ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव की टीम के हल्द्वानी के निवासी और सपा के वरिष्ठ नेता कुंवर नादिर शाह ने जोरदार स्वागत किया और हल्द्वानी, जलपूरा, अली वर्दीपुर गांव और सेक्टर 39, सेक्टर 93 में जनसंपर्क किया। 

उन्होेंने सपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की।गांव की समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार बनने पर सभी मांगों को पूरा किया जाएगा। भाजपा के प्रत्याशी कैसे वोट मांगते हैं जिनके नेता गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं के अधिकारों का हक छीनने की बात करते हैं।उन्होंने कभी भी अपने क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं मांगा।जबकि अखिलेश यादव सबको साथ लेकर चलते हैं।सपा शासन काल में हुए विकास कार्यों को गिनाया।कहां इस बार पार्टी गांवों पर फोकस करेगी।किसानों के जुड़े मुद्दे प्राथमिकता होंगे। भाजपा ने लोगों को ठगने का काम किया है।कुशासन से आजिज जनता अब भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए सपा की ओर देख रही है।सपा के पास हर वर्ग का वोट है।भाजपा के कुशासन और सपा शासनकाल में हुए कार्यों की जनता तुलना कर रही है। सपा शासनकाल में हुए इंफ्रास्ट्रक्चर, सुरक्षा, सेहत, रोजगार से प्रमुख कार्यों के बारे में जनता को बताया।इन कार्र्यों पर किस तरह भाजपा ने ब्रेक लगाया है। सपा कार्यकर्ताओं के घर पर बुल्डोजर चलवाया गया।भाजपा का विरोध करने वालों को यातना दी जा रही है। एनकाउंटर कराए जा रहे हैं। सपा सरकार बनते ही महिलाओं को सम्मान वापस दिलाया जाएगा।उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य के लिए पहले से चल रही योजनाओं को गतिशील किया जाएगा।कुछ नई योजनाएं भी लाएंगे।भाजपा सरकार में जिन लोगों ने मनमानी की है। चाहे वह अफसर हो या कर्मचारी, नेता हो या कोई और सभी दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।भाजपा के कार्यकाल में मनमानी तरीके से हुई कार्रवाइयों की फिर से जांच कराकर बेगुनाहों को न्याय दिलाया जाएगा।भाजपा ने सिर्फ झूठ बोला है।लोकतांत्रिक व्यवस्था को नेस्तनाबूत किया।महंगाई बढ़ाकर हर वर्ग को परेशान किया। कोविड में लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया।ऑक्सीजन, दवा तक का इंतजाम नहीं किया। अव्यवस्था की वजह से लोगों को सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलना पड़ा।सरकार बनने पर किसानों की सभी मांगों को पूरा किया जाएगा। 

इस अवसर पर कुंवर नादिर शाह ने हल्द्वानी मे  और आस पास के गांवों में सुनील चौधरी के लिए वोट मागे और कहा कि 64 प्रतिशत मुआवजा, आबादी निस्तारण, कच्ची कॉलोनी, झुग्गी-झोपडी के विकास का मुद्दा हल किया जाएगा। जो जहां है उसे वहीं घर दिया जाएगा। बिल्डर बायर्स के मुद्दों को हल करके फ्लैटों की रजिस्ट्री कराई जाएगी। रेहड़ी-पटरी का मुद्दा हल करके किराया कम किया जाएगा।शहर के पानी की गुणवत्ता खराब है। सरकार बनने पर गंगा जल की आपूर्ति की जाएगी। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जाएगा। पानी, बिजली, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं का हल प्राथमिकता है। एम्स की स्थापना की जाएगी।डिग्री कॉलेज बनाया जाएगा।इस बार विधायक बना दो सारी मांग पूरी की जाएगी।