संत गाडगे आजीवन सामाजिक विषमता और अन्याय के खिलाफ संघर्षरत रहे: राजेन्द्र चौधरी

लखनऊ (अमन इंडिया)। समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज महान समाज सुधारक संत गाडगे की 146 वीं जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पूर्व कैबिनेट मंत्री  राजेन्द्र चौधरी एवं अरविंद सिंह (सदस्य विधान परिषद) ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

   महान समाज सुधारक संत गाडगे बाबा की जयंती पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव का मानना है कि संत गाडगे आजीवन सामाजिक विषमता और अन्याय के खिलाफ संघर्षरत रहे


। वे समाज को जागरूक करते रहे। संत गाडगे व्यर्थ के कर्मकाण्ड एवं खोखली परम्पराओं से दूर रहे। अस्पृश्यता और जाति प्रथा के वे प्रबल विरोधी थे।

संत गाडगे ने अपने समाज में शिक्षा का प्रकाश फैलाने के लिये 31 शिक्षण संस्थाओं की स्थापना की। बाबा गाडगे का बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर से भी निकट सम्बंध था। संत गाडगे का सम्पूर्ण जीवन और कार्य पूरे भारत के लिये प्रेरणास्रोत है।

    इस अवसर पर सर्वश्री कमलेश दिवाकर पूर्व विधायक, डॉ. भूपेंद्र दिवाकर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, मधुकर त्रिवेदी, मणेन्द्र मिश्रा, आर. पी. श्रीवास, ज्ञानेंद्र दिवाकर, सुनील दिवाकर, डॉ. दुर्गा प्रसाद, डॉ. अजय वर्मा, मोहम्मद यूसुफ अंसारी, शमशाद हुसैन, नदीम शम्सी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।