सरफराज और एहसान खान ने भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह के लिए वोट मागे

नोएडा (अमन इंडिया)।  भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता  के दिशानिर्देश अनुसार जिला अध्यक्ष एहसान खान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नोएडा महानगर के नेतृत्व में गांव ककराला एवं नगला में मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ चुनावी जनसंपर्क अभियान चलाकर नोएडा के प्रत्याशी


  पंकज सिंह  के लिए वोट मांगने का आग्रह किया इस अवसर पर मुख्य वक्ता भाजपा दिल्ली प्रदेश के प्रवक्ता एवं नोएडा के प्रवासी  शुभेंदु अवस्थी वरिष्ठ भाजपा नेता अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी जनाब सरफराज अली  और अल्पसंख्यक नोयडा जिलाध्यक्ष एहसान खान ने राजपूत मुस्लिम समाज को संबोधित किया और मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध लोगों ने आश्वासन दिया कि हम भाजपा के पक्ष में पूरा समाज वोट करेगा आप निश्चिंत रहें पंकज जी की विजय पहले से ज्यादा मतों से विजय प्राप्त होगी इस मौके पर काफी संख्या में मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध जन एकत्रित हुए