सत्ता में आए तो बुजुर्गों को समाजवादी पेंशन और युवाओं को देंगे लैपटॉप :सुनील चौधरी



नोएडा (अमन इंडिया)।



सपा नोएडा से गठबंधन के प्रत्याशी सुनील चौधरी ने शनिवार को सेक्टर-31, सेक्टर-36, 40, 46, 82, 100, 121 पृथला गांव में सपा महानगर के अध्यक्ष दीपक विग की टीम के साथ जनसपंर्क किया। सपा सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। 

प्रत्येक फसल के लिए एमएसपी प्रदान की जाएगी। किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त दी जाएगी। 15 दिन में गन्ना किसानों का भुगतान किया जाएगा, इसके लिए फॉर्मर रिवाल्विंग फंड बनाया जाएगा। किसानों को ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा। समाजवादी पेंशन योजना को फिर शुरू किया जाएगा। जिसके तहत 18,000 प्रति वर्ष गरीब वृद्धों, जरूरत मंद महिलाओं एवं बीपीएल परिवारों को दिया जाएगा। 2012-17 तक सपा ने 55 लाख परिवारों को समाजवादी पेंशन दी है। बीमा एवं पेंशन की व्यवस्था की जाएगी। नौजवानों को लैपटॉप दिया जाएगा। सपा सरकार ने 18 लाख लैपटॉप बांटे थे। सपा सरकार बनने पर किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक मदद और उनके सम्मान में किसान स्मारक बनाया जाएगा। सांड के हमले में मारे जाने वाले लोग जिसमें अधिकतर ग्रामीण, किसान होते हैं उनके परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।आईटी के क्षेत्र में 22 लाख रोजगार की व्यवस्था की जाएगी। पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाएगा। यश भारती सम्मान को दोबारा शुरू किया जाएगा। नगर स्तर पर अपने क्षेत्रों में अच्छा काम करने वालों को 'नगर भारती' सम्मान दिया जाएगा। सरकार बनने पर 10 में समाजवादी थाली देंगे। इस थाली में पौष्टिक आहार होगा। भाजपाके लोग 80 करोड़ लोगों को राशन देने की बात कहे हैं लेकिन ये नहीं कहते हैं कि 80 करोड़ लोगों को बेरोजगार कर दिया। सुनील चौधरी ने कहा कि सम्पर्क, संवाद, सहयोग, सहायता अर्थात मुलाक़ात, मेल-मिलाप, मदद का जनसेवा-सूत्र हम एक संकल्प के रूप में याद रखें और ये संकल्प दोहराएं। सपा के कार्यकर्ता हर घर-द्वार सपा के मददगार बने। भाजपा ने किसानों से कहा कि उनकी आय दोगुनी होगी। फसल समय पर खरीदी जाएगी, उसका भुगतान समय पर होगा। भाजपा आज भी नहीं बता सकती है कि वो तीन कानून क्यों लाए गए थे। वो कानून क्यों वापस ले लिए गए। इस बार भाजपा का राजनैतिक पलायन होगा। बाबा मुख्यमंत्री कभी अयोध्या कभी मथुरा से टिकट मांग रहे थे। लेकिन भाजपा ने उन्हें गोरखपुर भेजकर उनका पलायन कर दिया। उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बननी तय है। सरकार बनने पर जनता से किये गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे । सपा सरकार में हुए विकास कार्यों को पुरा किया जाएगा।