भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ के दूसरे दिन पदयात्रा कनिकाली

नोएडा(अमन इंडिया)। नॉएडा महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में भाजपा भगाओ महंगाई हटाओ पदयात्रा के दूसरे दिन नॉएडा महानगर के सेक्टर 8,9,10 ki जेजे कालोनी मे पदयात्रा कर समाज के अन्तिम


व्यक्ति तक पहुंचकर भाजापा के झूठ का पर्दाफाश करने का काम नॉएडा महानगर के एक एक कांग्रेस के नेताओ ने किया। यह यात्रा आवाम को बतायेगी कि भाजपा ने अपना कोई वादा पूरा नही किय किसानो की आय दुगनी करने का वादा करके सत्ता में आयी भाजपा सरकार में किसान की आय सबसे नीचले पायदान पर चली गयी, आवारा पशुओ से आज प्रदेश का किसान परेशान है। डीजल, पेट्रोल, कीटनाशक, खाद की महंगाई ने आवाम की नीद हराम कर दी है। आज कांग्रेस पार्टी के करकर्ता घर घर जाकर प्रियंका गांधी जी के संदेश को बताने आये है कि अगर प्रदेश मे कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो हम प्रदेश के 20 लाख बेरोजगारो को सरकारी नौकरी देगे, महिलाओ को सरकारी पदो में 40 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करके उनकी नियुक्ति करेगे, गम्भीर बीमारी में 10 लाख तक खर्च सरकार उठायेगी। हम आपसे यह अनुरोध करने आये है कि आप कांग्रेस पार्टी का साथ दे हम अपनी चुनावी प्रतिज्ञा हर हाल में निभाएंगे।इस पद यात्रा में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर मुख्य रूप से नॉएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर,जितेन्द्र अंबावत,फिरे सिंह नागर,गीता शर्मा,मधुराज,रूबी चौहान,अनिल यादव,पुरशोतम नागर,अभिषेक जैन,ललित अवाना,अशोक शर्मा,गौतम अवाना,सतेन्द्र शर्मा,लियाक़त चौधरी रवि माथुर,रिज़वान चौधरी,अमन भारद्वाज,अजित विश्वास,रामकुमार शर्मा,एसकेएस राणा,अमित यादव,जितेन्द्र चौधरी सचिन तंवर,सन्नी तंवर,यतेंदेर शर्मा,जितेन्द्र शर्मा,सहित सेकडो लोगों के साथ पदयात्रा निकाली