गलगोटियाज विश्वविद्यालय में दीपावली महोत्सव के रूप मे मनाया

नोएडा(अमन इंडिया)।  गलगोटियाज विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा में दीपावली के उत्सव को जश्न ऐ दीपावली महोत्सव


के रूप में मनाया गया। जिसमें सभी कॉलिजों के अध्यापकों और छात्रों नें बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 डॉ0 प्रीति बजाज ने कहा कि वैसे तो हम सभी पर्वों को बडे ही धूमधाम से मनाते हैं। लेकिन दीपावली के त्यौहार का हमारे जीवन में एक अलग ही महत्व है। क्योंकि यह पर्व अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है। और इस दिन भगवान राम एवं माता सीता के लंका पर विजय प्राप्त करके अयोध्या वापस लौटने पर उनके स्वागत में देशवासियों ने दीप मालाएँ सजाकर ख़ुशी मनायी थी। आज भी इस पावन पर्व को पूरे देश में ही नहीं विदेशों में भी बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। और लक्ष्मी माँ की पूजा करके लोग अपनी मंगल कामना की दुआ करते हैं। और एक दूसरे को शुभकामनाएँ देते हैं। डा० बजाज ने आगे कहा कि हम सभी को अपने जीवन में सत्य और अहिंसा को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में छात्रों नें रंगोली, चित्रकारी, नृत्य, संगीत, और क्विज जैसे कार्यक्रमों से सभी उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।