हजरत ख्वाजा निजामुद्दीन औलिया (रo अo)की दरगाह पर चादर पेश की

नोएडा (अमन इंडिया)। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जनाब इरफान अहमद अल्पसंख्यक मोर्चा के नेतृत्व में दिल्ली स्थित सुप्रसिद्ध दरगाह पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जनाब सैयद शाहनवाज साहब बिहार विधान परिषद के सदस्य निर्वाचित होने के उपरांत हजरत ख्वाजा निजामुद्दीन औलिया (रo अo)की दरगाह


व हजरत ख्वाजा अमीर खुसरो (रo अo) व हजरत ख्वाजा शेख नसीरुद्दीन चिश्ती (रo अo)चिराग दिल्ली तथा हजरत ख्वाजा बख्तार काकी (रo अo) महरौली शरीफ की दरगाह पर जाकर अकीदत के फूल और चादर पेश की और देश में अमन चैन और भाईचारे की दुआ भी की, साथ में महापौर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम श्रीमती अनामिका सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष दक्षिण दिल्ली मिथिलेश कुमार सिंह पीर गुलाम निजाम निजामी सज्जादा नशीन दरगाह शरीफ जनाब सरफराज अली सदस्य उर्दू अकादमी उत्तर प्रदेश सरकार जनाब एहसान खान क्षेत्रीय मंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिम उत्तर प्रदेश एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।