यमुना प्राधिकरण सीईओ अरुण वीर सिंह से मिला एनईए प्रतिनिधिमंडल


 


नोएडा(अमन इंडिया)। नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने यमुना प्राधिकरण कार्यालय ग्रेटर नोएडा में जाकर यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह से मुलाकात की 


अध्यक्ष चौ राजकुमार सिंह ने बताया कि सर्वप्रथम एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल ने यमुना प्राधिकरण में लगातार नए-नए ऐतिहासिक विकास कार्यों के लिए मुख्य कार्यपालक अधिकारी को बधाई दी और उनको अवगत कराया कि नोएडा प्राधिकरण के काफी कर्मचारी विशेषकर मृतक आश्रित अनुकंपा पर लगे कर्मचारी यमुना प्राधिकरण में आवासीय भूखंड लेने के इच्छुक हैं जिसका मुख्य कारण यह है कि अनुकंपा पर अधिकांशत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है और वर्तमान में नोएडा में आवासीय भूखण्ड की दरें काफी अधिक हैं और भूखंड भी अब काफी सीमित मात्रा में ही उपलब्ध है अभी यमुना प्राधिकरण में दरें कम है और सभी कर्मचारी जिसको वित्तीय रूप से लेने में सक्षम है यमुना प्राधिकरण के सीईओ द्वारा सकारात्मक नजरिया अपनाते हुए आगामी बोर्ड बैठक में इस सम्बंध में प्रस्ताव ले जाने हेतु आश्वस्त किया प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन अध्यक्ष चौ.राजकुमार सिंह, महासचिव महेशचंद उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा सचिव बिजेन्द्र लोहिया सम्मिलित रहे।