सपा सरकार ने अपने कार्यकाल में किये वादे पूरे:बिलाल बर्नी


नोएडा(अमन इंडिया)।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार छजारसी कालोनी में  आह्वान पत्रों का वितरण किया, इस अवसर पर सपा नेता कुँवर बिलाल बर्नी ने समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल की उपलब्धता वहाँ के निवासियों को बताई कुँवर बिलाल बर्नी ने कहा कि भाजपा की इस सरकार में अराजकता का माहौल है, प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप है, इस सरकार में कोई बड़ी योजना या किसी भी प्रकार का विकास कार्य नही हुआ है, 2022 में पुनः अखिलेश यादव जी की समाजवादी सरकार बनते ही प्रदेश में रुके सभी विकास कार्यो को तेजी के साथ आगे बढ़ाने का काम होगा और प्रदेश में कानून व्यवस्था, को बहाल करने के साथ, भृष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम अखिलेश सरकार करेगी इस अवसर पर शकील सैफी, राहुल यादव, सुशीला भारती, रामबीर सिंह दिलशाद खान,हनीफ सैफी, अजय यादव, निशा, रिहाना, रामप्यारी, पुष्पा, राजरानी समेत अन्य सपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।