हेलो ने #मैंभीकोविडवॉरियर कैंपेन के तहत गिव इंडिया और एक्शन एड  के साथ 20,000 परिवारों को​ दिया सहारा

हेलो ने #मैंभीकोविडवॉरियर कैंपेन के तहत गिव इंडिया और एक्शन एड  के साथ
20,000 परिवारों को​ दिया सहार


कोविड राहत प्रयासों के लिए 7 करोड़ रुपये दान दिए


नई दिल्ली(अमन इंडिया): हेलो ने #मैंभीकोविडवॉरियर कैंपेन को लॉन्च करने के लिए एनजीओ गिव इंडिया और एक्शन एड  के साथ साझेदारी की है। इस पहल का मुख्य फोकस दैनिक मजदूरी करने वाले 20,000 परिवारों को सहायता प्रदान करना है। इसके तहत इन परिवारों को एक महीने तक आवश्यक भोजन और स्वच्छता किटों की आपूर्ति की जाएगी। हेलो ने इस प्रयास के लिए करोड़ रुपये दान दिए हैं।


हेलो ने 'मुस्कुराएगा इंडिया' नामक एक म्यूजिक वीडियो के लिए जस्ट म्यूजिक और केप ऑफ गुड फिल्म के साथ भी सहयोग किया है। इस गीत में अक्षय कुमारटाइगर श्रॉफकृति सेनॉनकार्तिक आर्यनतापसी पन्नूकियारा अडवाणीअनन्या पाण्डेयशिखर धवन आदि जैसे कलाकार हैंजो कोविड19 महामारी के इस मुश्किल दौर में लोगों का जोश बढ़ाने के लिए एक साथ आए हैं। यह गीत लॉन्च कर दिया गया हैजिसे विशाल मिश्रा ने संगीत दिया है।


कोविड राहत को बड़े समुदाय तक पहुंचाने के अपने प्रयास को आगे बढ़ाने के उद्देश्य सेअपनी इस पहल के तहत हेलो ने पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र सीएम फंड को 2 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। हेलो के #मैंभीकोविडवॉरियर कैंपेन के तहतशिपा शेट्टी और हेलो के लोकप्रिय क्रिएटर्सलोगों को आगे आने और गिव इंडिया पहल में योगदान करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैंताकि एक महीने की अवधि के लिए ऐसे और भी कमजोर परिवारों को बुनियादी वस्तुओं की आपूर्ति की जा सके।


एक जिम्मेदार प्लेटफॉर्म के रूप मेंहेलो एक समर्पित पेज #फाइटअगेन्स्टकोरोनावायरस के साथ विश्वसनीय जानकारी प्रदान करना जारी रखे हुए है। इस पेज को विश्व स्वास्थ्य संगठनभारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय आदि जैसे विश्वसनीय स्रोतों से 14 भाषाओं में समय पर अपडेट की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म द्वारा तैयार किया गया है। हेलो लाइव स्ट्रीमिंग का प्रयोग करकेरलदिल्ली और आंध्र प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्रियों ने कोविड-19 से लड़ने के लिए आवश्यक जानकारी और प्रमुख सरकारी पहलों को साझा किया है।