एक्सपोमार्ट में एमजी मोटर इंडिया ने लग्जरी कारों का कियाःअनावर
ग्रेटर नोएडा ﴾अमन इंडिया﴿। एमजी मोटर इंडिया ने आज अपनी लग्जरी एसयूवी ग्लोस्टर और लग्जरी एमपीवी जी10 का अनावरण किया, जो जल्द ही भारतीय बाजार में आने वाली है। शोकेस के माध्यम से ब्रांड ने एक बार फिर दिखाया कि किस तरह अपनी मजबूत ब्रिटिश विरासत और इनोवेशन की समृद्ध विरासत भविष्य के लिए तैयार ऑटोमोटिव प्रोडक्ट्स को डिलीवर करने के लिए सही प्लेटफार्म प्रदान करती है।
ऑटो एक्सपो में एमजी मोटर इंडिया के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव चाबा ने कहा कि ऑटो एक्सपो हमारे लिए उन प्रोडक्ट्स को दिखाने के लिए परफेक्ट प्लेटफार्म हैं जिन्हें हम भारतीय बाजार में लाना चाहते हैं। यह कनेक्टेड, इलेक्ट्रिक और ऑटोनोमस कारों में हमारी टेक्नोलॉजी को रेखांकित करने का जरिया बन रहा है। ग्लोस्टर और जी10 के लॉन्च से हमारा क्रमशः लक्जरी एसयूवी और एमपीवी सेग्मेंट में प्रवेश होगा। हमें विश्वास है कि बेहतरीन इन-क्लास फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और परफॉर्मेंस के साथ ग्लोस्टर भारत में इस साल के अंत में लॉन्च होने वाली लक्जरी एसयूवी के लिए एक बेंचमार्क होगा और जी10 भी जल्द ही इसे फॉलो करेगी।
ऑटो एक्सपो 2020 में कार निर्माता ने हैचबैक, सेडान और यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में कुल 14 एडवांस वाहन प्रदर्शित किए हैं। प्रतिष्ठित इंडस्ट्री इवेंट में पहली बार भाग लेते हुए एमजी ने फ्यूचर-फॉरवर्ड ब्रांड के रूप में मार्वल-एक्स, विजन आई कॉन्सेप्ट, ई200 और ईएमजी6 को शोकेस में शामिल करते हुए अपनी प्रदर्शनी को मजबूती दी है।
एक्सपो मार्ट में एमजी मोटर इंडिया ने लग्जरी कारों का कियाःअनावरण
• Akram Choudhary