व्यापार मेला में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एस पी गोयल द्वारा उत्तर प्रदेश पवेलियन प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

 



दिल्ली /नोएडा (अमन इंडिया) । भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2026 प्रगति मैदान दिल्ली में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एस पी गोयल द्वारा उत्तर प्रदेश पवेलियन प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। मुख्य सचिव महोदय द्वारा तत्पश्चात प्रदर्शनी स्थल पर लगे विभिन्न प्राधिकरणों के स्टॉल्स का अवलोकन भी किया गया। महोदय द्वारा यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के स्टाल पर लगे पोस्टर्स/प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया तथा एयरपोर्ट परियोजना, इंडस्ट्रियल क्लस्टर्स की प्रगति, मेडिकल डिवाइसेज पार्क सहित सभी प्रदर्शित पोस्टर्स की सराहना की गई तथा नयी परियोजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी ली गई। मुख्य कार्यपालक अधिकारी  राकेश कुमार सिंह द्वारा मुख्य सचिव महोदय का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्राधिकरण से नंदकिशोर सुंदरियाल एसएसओ, अभिमन्यु सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित रहे।