कांग्रेसियों ने प० जवाहरलाल नेहरू की जन्म जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की


महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा द्वारा नेहरू जयंती पर कार्यक्रम 

नोएडा (अमन इंडिया) । महानगर  कांग्रेस कमेटी नोएडा द्वारा पार्टी कार्यालय सैक्टर 52 में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री प० जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती बाल दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। 

 कार्यालय पर देश के पहले प्रधानमंत्री प० जवाहरलाल नेहरू की जन्म जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें स्मरण करते हुए अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक युग की नींव रखने वाले प्रधान मंत्री थे। नेहरू जी को भारत की जनता को एक समावेशी, सौहार्दपूर्ण एवं प्रगतिशील भारत का सपना दिखाने वाले के रूप में याद किया जाता  है।  नेहरू जी की विदेश नीति को आज भी याद किया जाता है।

 कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों में पूर्व अध्यक्ष विनोद पांडेय, दिनेश अवाना, पुरुषोत्तम नागर, लियाकत चौधरी, संजय तनेजा, चरण सिंह यादव, यतेन्द्र शर्मा, रामकुमार शर्मा, जावेद खान,  दयाशंकर पांडेय, डॉ सीमा, उर्मिला, वीरो देवी, सुमन रॉय, वाशिम खान, विक्रम सेठी, सतीश पंचाल, अरुण प्रधान सहित कई कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।