-सात साल से ऑस्टियोआर्थराइटिस से परेशान 72 वर्षीय महिला को मिली राहत
नोएडा (अमन इंडिया) । घुटनों में गंभीर दर्द और चलने-फिरने में परेशानी के कारण सात साल से परेशान 72 वर्षीय महिला को फेलिक्स अस्पताल में उपचार के बाद राहत मिली है। महिला के दोनों घुटने ऑस्टियोआर्थराइटिस से प्रभावित थे। इस कारण उन्हें रोजमर्रा के काम करने, चलने और घूमने-फिरने में काफी दिक्कत होती थी। जांच के बाद डॉ अंचित उप्पल - डायरेक्टर ऑर्थोपैडिक एंड चीफ जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन ने दोनों घुटनों के प्रत्यारोपण (बाइलेटरल नी रिप्लेसमेंट) की सलाह दी। इसके बाद फेलिक्स अस्पताल में पहली बार रोबोटिक तकनीक की मदद से उन्होंने महिला के दोनों घुटनों का प्रत्यारोपण किया। सर्जरी के बाद वे अब दोबारा चलने-फिरने में सक्षम हो रही हैं।
डॉ अंचित उप्पल ने बताया कि महिला पिछले करीब सात वर्षों से दोनों घुटनों में दर्द और अकड़न की समस्या से जूझ रही थीं। समय के साथ उनकी परेशानी बढ़ती गई। उन्हें थोड़ी दूरी तक चलने, सीढ़ियां चढ़ने और सामान्य गतिविधियां करने में भी कठिनाई होने लगी थी। इससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही थी। परिजन उन्हें उपचार के लिए फेलिक्स अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉ अंचित उप्पल ने मरीज की विस्तृत जांच की। जांच में दोनों घुटनों में ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्या सामने आई। बीमारी की गंभीरता और मरीज की स्थिति को देखते हुए उन्होंने बाइलेटरल नी रिप्लेसमेंट का विकल्प सुझाया। इसके बाद अस्पताल में रोबोटिक तकनीक की सहायता से दोनों घुटनों का प्रत्यारोपण किया गया। सर्जरी में रोबोटिक तकनीक का इस्तेमाल घुटने की बनावट और मरीज की शारीरिक संरचना के अनुरूप प्रत्यारोपण की योजना बनाने तथा सर्जरी के दौरान अधिक सटीकता हासिल करने में मदद करता है।
आधुनिक रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के दौरान मरीज को बिना बाहरी टांकों के उपचार प्रदान किया गया। इस सर्जरी में ब्लड लॉस (रक्तस्राव) बेहद कम रहा और खून रोकने वाली मशीन यानी टॉर्निकेट का भी इस्तेमाल नहीं किया गया।हालांकि हर मरीज में इसके परिणाम अलग-अलग होते हैं। सर्जरी के बाद महिला की स्थिति में सुधार होने पर उनके परिजनों ने फेलिक्स अस्पताल के चिकित्सकों और पूरी मेडिकल टीम का आभार जताया। परिजनों का कहना है कि लंबे समय से महिला को चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। अब उपचार के बाद उनकी स्थिति बेहतर हुई है और वह फिर से अपनी सामान्य गतिविधियों की ओर लौट रही हैं। डॉक्टरों ने फिलहाल सर्जरी के बाद मरीज को चिकित्सकीय निगरानी की सलाह दी गई है।