राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व० लाल बहादुर शास्त्री की कांग्रेसियों ने जन्मजयंती मनाई


नोएडा (अमन इंडिया ) । महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा द्वारा पार्टी सैक्टर 52 स्थित पार्टी कार्यालय  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व० लाल बहादुर शास्त्री  की जन्मजयंती पर उन्हें माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया। 


महानगर  कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश यादव ने श्रद्धांजलि देते हुए  कहा कि आज पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके महान जीवन और आदर्शों को याद कर रहा है।  महात्मा गांधी  ने सत्य, अहिंसा और सादगी के माध्यम से न केवल स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा दी, बल्कि पूरी दुनिया को मानवता और शांति का संदेश दिया। उनका जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।  


लाल बहादुर शास्त्री  ने अपने सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी और कर्मठता से भारतीय राजनीति में एक आदर्श स्थापित किया। उनका प्रसिद्ध नारा "जय जवान, जय किसान" आज भी हर भारतीय के दिलों में गूंजता है और देश की मजबूती तथा आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। महात्मा गांधी  और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन हमें सत्य, सेवा और समर्पण की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। 

 कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, पूर्व अध्यक्ष सहाबुद्दीन, राष्ट्रीय सचिव अल्पसंख्यक लियाकत चौधरी, फिरे सिंह नागर ,जावेद खान, ललित आवना, संजय तनेजा,रामकुमार शर्मा,डॉक्टर सीमा,सतीश पांचाल,राहुल पांडे,वसीम खान,एस एस शिशोदिया, पद्माकर त्रिपाठी,बंधु त्रिपाठी, मनोज तिवारी सुरेंद्र रावत, मुकेश मिश्रा, सुशील कुमार, आसिफ़ ख़ान सहित दर्जनों अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।