ग्रेटर नोएडा वेस्ट (अमन इंडिया ) । फीडबैक फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट (FFCT) द्वारा ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) के समन्वय से सेक्टर-2 एवं सेक्टर-3, ग्रेटर नोएडा के RWA प्रतिनिधियों के साथ स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता के संबंध में IEC गतिविधि आयोजित की गई।
कार्यक्रम में दिव्या चौधरी मैनेजर (हेल्थ) GNIDA एवं गौरव बघेल असिस्टेंट मैनेजर (हेल्थ) GNIDA की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में AG Enviro के प्रतिनिधियों के साथ RWA सेक्टर 3 से विकास सिंह राठौड़ और ज्योति सिंह के साथ अन्य प्रतिनिधियों एवं FFCT टीम ने भी भाग लिया।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता, सड़क की धूल के प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। FFCT टीम ने RWA प्रतिनिधियों को उचित कचरा प्रबंधन, खुले में कचरा फैलाने से रोकने, सामुदायिक क्षेत्रों की नियमित सफाई तथा आवासीय क्षेत्रों से उत्पन्न कचरे के जिम्मेदार प्रबंधन के संबंध में जागरूक किया।
सत्र के दौरान सड़क धूल प्रबंधन पर भी विशेष जोर दिया गया। प्रतिभागियों को बताया गया कि सड़क की सफाई से निकलने वाली धूल को गीले कचरे के साथ नहीं मिलाया जाना चाहिए तथा सड़क की धूल का अलग से संग्रहण एवं परिवहन किया जाना चाहिए। सड़कों, फुटपाथों एवं नालियों की स्वच्छता बनाए रखने तथा सड़क किनारे जमा मिट्टी, रेत, सिल्ट, निर्माण मलबे एवं अन्य कचरे को समयबद्ध तरीके से हटाने के महत्व पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम में C&D कचरे के उचित प्रबंधन, निर्माण सामग्री को खुले में रखने से रोकने तथा मलबे एवं सड़क-सफाई की धूल के उचित एवं ढके हुए वाहनों के माध्यम से परिवहन की आवश्यकता के बारे में भी जानकारी दी गई। स्वच्छता संबंधी समस्याओं की नियमित निगरानी एवं समयबद्ध सूचना देने के महत्व पर भी चर्चा की गई।
इस दौरान RWA प्रतिनिधियों को अपने-अपने सेक्टर की स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संबंधी समस्याओं को संबंधित GNIDA अधिकारियों एवं अन्य हितधारकों के समक्ष रखने का अवसर मिला। RWA प्रतिनिधियों को स्वच्छता टीमों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा सेक्टर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
IEC गतिविधि के माध्यम से सेक्टर-2 एवं सेक्टर-3 के RWA प्रतिनिधियों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सड़क धूल नियंत्रण C&D कचरा प्रबंधन, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को मजबूत किया गया। GNIDA के स्वास्थ्य विभाग AG Enviro, FFCT एवं RWA प्रतिनिधियों की सहभागिता से सेक्टर स्तर की स्वच्छता समस्याओं पर संवाद एवं समन्वय का मंच तैयार हुआ ।जिससे बेहतर कचरा प्रबंधन एवं स्वच्छता व्यवस्था को बढ़ावा देने में सहायता मिलेगी।