एनसीआर (अमन इंडिया ) । हज़रत क़ारी फ़ज़लुर्रहमान साहब मरहूम के ईसाले सवाब के लिए मदरसा इस्लामिया अनवार-ए-हिदायत, दल्लूपुरा, दिल्ली-96 में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मरहूम के ईसाले सवाब के लिए कुरआन ख़्वानी का एहतिमाम किया गया तथा अन्य तरीकों से भी उनकी रूह को ईसाले सवाब किया गया।
इस अवसर पर इक़रा हम्दो नात अकादमी को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया, ताकि मरहूम के दीन एवं तालीम से जुड़े मिशन को आगे बढ़ाया जा सके।
इस शोक सभा में मरहूम के वालिद मोहतरम क़ारी मुहम्मद नसीम साहब, भाई मुफ़्ती मुहम्मद सईद साहब, डॉक्टर सरफ़राज़, पुत्र ज़िक्रुर्रहमान, क़ारी अब्दुल क़ादिर साहब (ग्रेटर नोएडा), क़ारी आसिम, नदीम भाई, ख़ालिद सदर साहब, अबुल फ़ज़ल, मौलाना दिलशाद, क़ारी नाज़िम, क़ारी रिज़वान, मौलाना रियाज़, क़ारी अशरफ़, काशिफ़ी भाई, मुनव्वर भाई, सरवर बिरयानी वाले, मौलाना मसीहुल्लाह, क़ारी नासिर (मंडावली), ज़फ़र सिद्दीक़ी (छजारसी), गुलज़ार भाई, वकील भाई, दल्लूपुरा के शाहिद भाई, आरिफ़ भाई, ताहिर भाई, फ़रहान तथा इरशाद (खुरेजी) सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं शुभचिंतकों ने शिरकत की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन की ज़िम्मेदारी मौलाना मुहम्मद अल्ताफ़ साहब ने निभाई। अंत में हज़रत क़ारी फ़ारूक़ मज़हरुल्लाह साहब की भावुक एवं रूह को प्रभावित कर देने वाली दुआ के साथ शोक सभा का समापन हुआ।
उल्लेखनीय है कि 29 अक्टूबर को ही हज़रत क़ारी फ़ज़लुर्रहमान साहब मरहूम के ईसाले सवाब के लिए तीन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए।
1. पहला कार्यक्रम मदरसा इस्लामिया अनवार-ए-हिदायत, दल्लूपुरा, दिल्ली-96 में आयोजित हुआ।
2. दूसरा कार्यक्रम भाई साहिल एवं क़ारी अब्दुल क़ादिर साहब की निगरानी में आयोजित किया गया।
3. तीसरा कार्यक्रम भाई ज़फ़र सिद्दीक़ी की निगरानी में मदीना मस्जिद, सेक्टर-63 में आयोजित हुआ।
अल्लाह तआला हज़रत क़ारी फ़ज़लुर्रहमान साहब मरहूम की मग़फ़िरत फ़रमाए, उनके दरजात बुलंद फ़रमाए, उन्हें जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुक़ाम अता फ़रमाए तथा उनके परिजनों एवं सभी संबंधित लोगों को सब्र-ए-जमील अता फ़रमाए।अहक़र क़ारी मुहम्मद मुस्तक़ीम क़ासमी महतमिम, मदरसा इस्लामिया अनवार-ए-हिदायत दल्लूपुरा दिल्ली ने दी ।