ग्रेटर नोएडा वेस्ट (अमन इंडिया ) । सुधीर चौधरी पूर्व अध्यक्ष सेक्टर 3 पॉकेट-A ग्रेटर नोएडा को बसे हुए लगभग 15 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन आज भी यहाँ के निवासी अनेक मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। स्ट्रीट लाइट, पार्कों के रखरखाव, जलापूर्ति एवं सिविल कार्यों की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। इन समस्याओं के कारण समस्त सेक्टरवासियों को प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सुधीर ने बताया कि क्षेत्र की प्रमुख समस्याएँ निम्नलिखित हैं स्ट्रीट लाइटपुरानी स्ट्रीट लाइटों की रोशनी अत्यंत कम हो गई है, जिससे रात के समय पर्याप्त प्रकाश नहीं मिलता और सुरक्षा संबंधी खतरा बना रहता है।कुछ बिजली के खंभों के बेस नहीं हैं अथवा वे क्षतिग्रस्त हैं। ऐसे खंभों के कभी भी गिरने से गंभीर दुर्घटना हो सकती है। अतः इनकी तत्काल जाँच एवं मरम्मत कराई जाए।
पार्कों की दयनीय स्थिति पार्कों में घास अत्यधिक बढ़ गई है तथा फुटपाथ के दोनों ओर लगी हेज की नियमित कटाई-छँटाई नहीं होने से वे आपस में मिल गई हैं। परिणामस्वरूप फुटपाथ पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।पार्कों में रखे डस्टबिन हमेशा भरे रहते हैं और नियमित रूप से खाली नहीं किए जाते, जिससे गंदगी एवं अस्वच्छता फैलती है।
मंदिर से एस्टर तक पेड़ों की कटाई-छँटाई एक वर्ष से अधिक समय से नहीं हुई है। अतः इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए।
जलापूर्ति संबंधी समस्याएँ पानी का प्रेशर अत्यंत कम है, जिसके कारण पहली मंजिल पर रखी पानी की टंकियाँ भी नहीं भर पाती हैं। इससे दैनिक घरेलू कार्यों में काफी परेशानी होती है।
पिछले कुछ दिनों से गंदा पानी आ रहा है। आशंका है कि कहीं पाइपलाइन क्षतिग्रस्त अथवा लीक हो सकती है। अतः संबंधित जलापूर्ति लाइन की तत्काल जाँच कराकर स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
सिविल एवं अन्य मूलभूत सुविधाएँ सेक्टर की सड़कें जगह-जगह से टूट चुकी हैं। इनकी मरम्मत कराकर आवागमन को सुरक्षित एवं सुगम बनाया जाए।मकान नंबर 1 से लेकर जेवीएम स्कूल तक बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जाए, ताकि क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
सेक्टर में एक भी कमर्शियल शॉप उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण निवासियों को दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुएँ खरीदने के लिए बाहर जाना पड़ता है। अतः सेक्टर में नियमानुसार कमर्शियल शॉप की व्यवस्था की जाए।
सेक्टरवासियों की नाराजगी एवं सामूहिक निर्णय यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि लगभग 15 वर्ष बीत जाने के बाद भी सेक्टर 3, पॉकेट-A के निवासी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बार-बार होने वाली इन समस्याओं के कारण सेक्टरवासियों में गहरा असंतोष एवं निराशा व्याप्त है।
दिवाली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पर भी जब क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है तो समस्त सेक्टरवासियों ने सामूहिक रूप से निर्णय लिया है कि जब तक क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक इस वर्ष दिवाली नहीं मनाई जाएगी। यह निर्णय प्राधिकरण का ध्यान अपनी लंबे समय से लंबित समस्याओं की ओर आकर्षित करने तथा जिम्मेदार अधिकारियों तक अपनी पीड़ा पहुँचाने के उद्देश्य से लिया गया है।अतः आपसे अनुरोध है कि उपरोक्त सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दें। साथ ही, प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए समय-सीमा निर्धारित कर सेक्टरवासियों को अवगत कराया जाए, ताकि वर्षों से लंबित समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके।सुधीर ने कहा कि प्राधिकरण जनहित एवं नागरिकों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करेगा।