नोएडा में निजी कार्यक्रम में पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित कार्याध्यक्ष इमरान मसूद नोएडा कांग्रेस के नेताओं ने किया भव्य स्वागत
नोएडा (अमन इंडिया) । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित कार्याध्यक्ष एवं कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के नोएडा में एक निजी कार्यक्रम सेक्टर 125 में पहुंचने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के स्टेट कोडिनेटर सतेन्द्र शर्मा के नेतृव में नोएडा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया और उनके नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं,प्रदेश सदस्य यतेद्र शर्मा ने कहा है कि श्री इमरान मसूद जी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्याध्यक्ष का दायित्व मिलने से पार्टी संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उनके राजनीतिक अनुभव, संघर्षशील नेतृत्व और जनहित के मुद्दों पर मुखरता से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलेगी। सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।नोएडा कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता, किसानों, युवाओं, मजदूरों और समाज के प्रत्येक वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना सभी कांग्रेसजनों की प्राथमिकता है।इस अवसर पर नोएडा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर सतेन्द्र शर्मा,अल्पसंख्यक के राष्ट्रीय सचिव लियाक़त चोधरी, प्रदेश सदस्य यतेद्र शर्मा,महासचिव दयाशंकर पांडेय,सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने श्री इमरान मसूद जी का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है ।