जेएसएस यूनिवर्सिटी नोएडा और टैलेंसियाग्लोबल ने एलओआई पर हस्ताक्षर किए


जेएसएस यूनिवर्सिटी और टैलेंसियाग्लोबल के बीच  शैक्षणिक समझौता, एआई, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और उभरती तकनीकों में विद्यार्थियों को मिलेगा प्रशिक्षण


नोएडा (अमन इंडिया) । जेएसएस यूनिवर्सिटी नोएडा और टैलेंसियाग्लोबल के बीच प्रतिभा विकास, उभरती प्रौद्योगिकियों, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए आशय पत्र (एलओआई) पर हस्ताक्षर किए गए। इस प्रस्तावित साझेदारी का उद्देश्य शैक्षणिक शिक्षा और उद्योग की जरूरतों के बीच समन्वय बढ़ाना तथा विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए नए अवसर विकसित करना है।

इस अवसर पर जेएसएस यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर डॉ. बी. सुरेश, कुलपति डॉ. संजय त्यागी और टैलेंसियाग्लोबल ट्रां प्राइवेट लिमिटेड के सुब्रमण्यम एस. उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. बी. सुरेश  ने प्रस्तावित सहयोग के तहत टैलेंट डीएनए मैपिंग के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा की पहचान और मूल्यांकन किया जाएगा। इसके साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और उभरती तकनीकों में उन्नत प्रशिक्षण, उद्योग आधारित मेंटरशिप, इंटर्नशिप, अनुसंधान, उत्पाद विकास तथा स्टार्टअप और उद्यमिता को प्रोत्साहित किया जाएगा। संकाय विकास भी इस पहल का हिस्सा होगा।उन्होंने बताया कि इस साझेदारी के माध्यम से विद्यार्थियों को वास्तविक औद्योगिक चुनौतियों और व्यावहारिक समस्याओं से परिचित कराने पर जोर रहेगा, ताकि उनमें तकनीकी दक्षता, समस्या समाधान की क्षमता और उद्यमशील सोच विकसित हो सके।

डा संजय त्यागी ने बताया कि यह आशय पत्र भविष्य में संयुक्त कार्यक्रमों की योजना और क्रियान्वयन के लिए रूपरेखा प्रदान करेगा। विस्तृत कार्यक्रमों और उनके संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं को दोनों संस्थान आपसी सहमति से अंतिम रूप देंगे।