नोएडा (अमन इंडिया ) । श्री सनातन धर्म रामलीला समिति नोएडा द्वारा प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए समिति के सदस्यों ने बताया कि पिछले 41 वर्षो से निरंतर नोएडा शहर में प्राधिकरण एवं प्रषासन की सहयोग से रामलीला मंचन एवं विजय दषमी महोत्सव का आयोजन रामलीला ग्राउंड नोएडा स्टेडियम सैक्टर 21ए नोएडा में करते आ रहे है।
रामलीला का मंचन इस वर्ष दिनांक 11.10.2026 से 21.10.2026 तक आयोजन किया जायेगा। जिसमें शहर के सभी गणमान्य नागरिक आयोजन में बढ चढकर हिस्सा लेते है इसलिये आयोजन को सफलता प्रदान होती है। इस वर्ष 41 वर्ष के प्रयास करते हुए दिल्ली एवं मुबई के प्रसिद्ध टीवी व फिल्मी कलाकारों द्वारा रामलीला मंचन किया जायेगा। जिसमें दषहरा 20.10.2026 को रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के पुतलों का दहन होगा और अगले दिन दिनांक 21.10.2026 को भरत मिलाप के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं डांडिया के साथ इस वर्ष लीला का विश्राम होगा। रामलीला मंचन का शुभ आरंभ दिनांक 11.10.2026 को सायं 07 बजे गणेष पूजन के साथ प्रारंभ होगा। जिसमें संस्था के मुख्य संरक्षक डा. महेष शर्मा जी गौतमबुद्धनगर सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार, पष्चिमी क्षे़त्रीय उ.प्र. अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर जी, श्री पंकज सिंह जी माननीय विधायक नोएडा, श्रीमती विमला बाथम जी, पूर्व अध्यक्ष महिला अयोग उ.प्र., कैप्टन विकास गुप्ता जी, अध्यक्ष उ.प्र. कृषि अनुसंधान परिषद,, मुकेष शर्मा जी, कार्यक्रम अध्यक्ष, श्री पीयूष द्विवेदी जी, स्वागत अध्यक्ष, श्री मधुसूदन दादू जी, कार्यक्रम संयोजक, डा. वी.एस. चैहान जी, सीएमडी प्रकाष हाॅस्पिटल, श्री पी.के. अग्रवाल जी उपस्थित रहेंगे। रामलीला का मंचन हरी शक्ति कला ट्रस्त के निर्देषक पंकज शर्मा, अमित शर्मा, कमल गीरिष, हरीष शर्मा एवं मुकेष शर्मा द्वारा संचालित किया जायेगा।
भव्य राम बारात बैड बाजे, रथ, ढोल नगाड़े एवं सुंदर झांकियों के साथ दिनांक 15.10.2026 को श्री सनातन धर्म मंदिर सैक्टर 19, नोएडा से दोपहर 03ः00 बजे प्रारंभ होकर नोएडा के विभिन्न सैक्टर होते हुए रामलीला मैदान, सैक्टर 21ए रात्रि 08ः00 बजे भगवान श्रीराम की बारत पहुंचेगी। मंच की सुंदरता एवं भव्यता पूर्व से भी इस बार और अच्छी से दर्शायी गई जिसमें, श्री केदारनाथ धाम, श्री बद्रानाथ धाम एवं जगनाथ पुरी धाम की थीम पर बनाया गया है तथा 3 डी एफेक्ट दिया गया है एवं एलईडी की इस्तेमाल भी किया गया है। जिसमें सुंदर एवं प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भव्य एवं अलोकिक मंचन किया जायेगा। मंच एवं पूरे ग्राउंड पर बहुत ही सुंदर लाईट की व्यवस्था एवं आने वाले सभी भक्तों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के द्वारा बुराई का अंत अच्छाई के विजयदषमी का पर्व दिनांक 20.10.2026 को विजय दषमी जिसमें रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जायेगा। इस बार के पुतलें जो बहुत ही दहन के समय बहुत ही आकर्षित करेंगे इनका साईज रावण 80 फीट, कुंभकरण 75 फीट, मेघनाथ 65 फीट है। रंग विरंगे अंदाज में पगडी पहने बिजली की लाईट से जगमगाते हुए तथा सुंदर आतिषबाजी के साथ दहन किया जायेगा।
प्रशासन द्वारा सभी अनुमतियां प्राप्त कर ली गयी है। मंच की सजावट जो इस बार बहुत ही सुंदर बनायी गई है जिसमें डबल मंच पर रामलीला का मंचन होगा जो एक बहुत ही महल के रूप में दिखाया गया है जिसमें जंगल पहाड़ एवं किला का कार्य पूर्ण किया जा रहा है सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षाकर्मी, स्वयं सेवक, संस्था के सदस्य/ पदाधिकारी सभी व्यवस्थाओं को देखेंगें। पूरे आयोजन के दौरान खाने- पीने का फूड स्टाल, झूला, सर्कस, फायर क्रैकर शो का भी आयोजन किया जायेगा। रामलीला मंचन देखने के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग स्टेडियम में आते हैं और विजय दशमी (दशहरा) के दिन वीआईपी अतिथियों, अधिकारी, प्रमुख व्यक्ति सहित समारोह में लाखों की संख्या में नागरिक शामिल होंगे।
प्रेसवार्ता के दौरान संस्था के चेयरमैन डा. टी. एन. गोविल, अध्यक्ष टी. एन. चैरसिया, महासचिव संजय बाली, कार्यकारी अध्यक्ष सुशील भारद्वाज, कोषाध्यक्ष अल्पेश गर्ग,अतुल मित्तल, रमेश कुमार, एस.के.एस. राणा, अनुज गुप्ता, सत्यनारायण गोयल, पंकज जिंदल, मित्रा शर्मा, विपिन मलन, जनक भाटिया, तरूण राज, नवीन सोनी, जे.सी माहेष्वरी, समीर अग्रवाल, वीरेन्द्र मेहता, नरेन्द्र चोपड़ा, मनीष अग्रवाल, पवनदीप सिंह, वपिन बंसल, अनिल गुप्ता, विनय शर्मा, डॉक्टर एस पी जैन,सौरभ गोविल, महेन्द्र कटारिया, राजीव अजमानी, संजय गोयल, विकास जैन, अखिलेष बधोरिया, जितेन्द्र सिंह, महेष चैहान, प्रमोद शर्मा, अषोक मिश्रा, अर्चना राय, केशव गंगल, अतुल वर्मा, तरुण राज, संजय जैन,अमित पोरवाल,मनोज पोरवाल,जतिन, रोहित श्रीवास्तव, पवनदीप सिंह, सुन्दर सिंह राणा, एन. के अग्रवाल, पुनीत शुक्ला, प्रमोद रंगा, अमित अग्रवाल,नरेश बंसल,चन्द्रपाल सिंह, श्रेया चतुर्वेदी, विनोद शर्मा, सुनील कुमार, देवेन्द्र गंगल, कुलदीप गुप्ता, मुकेष गुप्ता, योगेन्द्र शर्मा,छाया राय,विशाल कश्यप, आदि काफी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित रहें।