सेक्टर-62 में ऐतिहासिक श्री राम मित्र मंडल की भव्य रामलीला में शामिल हुए कांग्रेस नेता सतेंद्र शर्मा, दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
नोएडा (अमन इंडिया ) । नोएडा विधानसभा-61 के सेक्टर-62 में ऐतिहासिक श्री राम मित्र मंडल द्वारा आयोजित भव्य रामलीला मंचन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं स्टेट कोऑर्डिनेटर सतेंद्र शर्मा एव प्रदेश सदस्य यतेद्र शर्मा बतौर अतिथि रूप में शामिल हुए,इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्वलित कर रामलीला मंचन का विधिवत शुभारंभ किया तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया,इस अवसर पर सतेंद्र शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य,मर्यादा,त्याग,करुणा और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है,रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं,बल्कि हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और नैतिक मूल्यों का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर हम एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव, प्रेम और एकता को मजबूत करते हैं। रामलीला की परंपरा हमारी आने वाली पीढ़ियों को भारतीय संस्कृति और भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
सतेंद्र शर्मा ने ऐतिहासिक श्री राम मित्र मंडल के सभी पदाधिकारियों, आयोजकों एवं कार्यकर्ताओं को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में आयोजक मंडलों की महत्वपूर्ण भूमिका है।कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों के बीच उत्साह और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। सतेंद्र शर्मा ने सभी क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर नॉएडा के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे