नोएडा (अमन इंडिया ) । शुक्रवार को नोएडा मूक बधिर एसोसिएशन द्वारा नोएडा सेक्टर-34 स्थित अमलतास पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी अल्पसंख्यक सभा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव कुँवर बिलाल बर्नी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई।अपने वक्तव्य में कुँवर बिलाल बर्नी ने कहा कि गांधी जी बनना आसान नहीं है गांधी बनने के लिए महात्मा होना भी बेहद जरूरी है।हम सब न केवल भारत बल्कि समूचा संसार गांधी जी को अपना आदर्श मानता है। गांधी जी न केवल हिन्दुस्तान तक सीमित थे, बल्कि वह सभी मुल्कों में आज भी अपना प्यार भरा पैगाम देकर हम सबकी आत्माओं में जिंदा हैं।
उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हम गांधी के देश में हैं और ये देश गांधी का है, ये देश संविधान से चलने वाला गांधी का देश है।इस देश से अंग्रेजों को भगाने की जो पुरजोर कोशिश तन-मन-धन से उस अर्धनग्न व्यक्ति ने सत्य और अहिंसा के बल पर की थी, वह आज भी प्रेरणा देती है। हमें आज सत्य और अहिंसा के उसी बल को फिर से प्रयोग में लाना है और वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए गांधीवादी रास्ते पर चलते हुए देश को आगे लेकर जाना है।अंत में सभी ने राष्ट्रपिता को नमन कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सपा नेता खुर्शीद आलम सिद्दीकी ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी को गांधी जी के बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए और देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करनी चाहिए।
इस अवसर पर उपस्थित रहे कुँवर बिलाल बर्नी, खुर्शीद आलम सिद्दीकी, गुलशन राय, अतहर अली ,प्रमोद बरुआ, सतीश, नरेंद्र रावत, प्रमोद यादव, उमैर अली, एडवोकेट कुंवर रियासत अली, धर्मेन्द्र सिंह, राजकुमार, उमर अली, रीतिका मदान, अश्वनी, फरमान, नियामत उल्लाह, रियासत अली एडवोकेट समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।