ग्रेटर नोएडा वेस्ट (अमन इंडिया ) । RWA ब्लॉक A द्वारा मुख्य द्वार एवं पार्क संख्या 2 व 3 में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में सम्मानित वरिष्ठजनों, निवासियों एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।अभियान के दौरान एकत्रित कूड़े एवं सिंगल-यूज प्लास्टिक ने सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने की समस्या के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता को उजागर किया।
सभी रेजिडेंट्स से अपील: कूड़ा सड़क एवं पार्कों में न फेंकें, गीले-सूखे कचरे को अलग रखें तथा दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
बच्चों ने गंदगी न फैलाने और कूड़ा कूड़ेदान में डालने का संकल्प लिया। एस. एम. प्रसाद जी ने बच्चों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।
इस अभियान में RWA सचिव विकास सिंह राठौड़, तथा सम्मानित रेजिडेंट्स नरेंद्र त्यागी, प्रवीण पाण्डेय, राजेंद्र शर्मा, गोपाल सैनी, आर. डी. शुक्ला, रविंद्र ओझा एवं एन. एन. त्रिपाठी जी सहित अनेक बच्चे एवं निवासी उपस्थित रहे।सभी सहभागी निवासियों एवं बच्चों का हार्दिक आभार। आइए, संकल्प लें न गंदगी फैलाएँगे न फैलाने देंगे