मारवाड़ी युवा मंच निःशुल्क दमा दवा वितरण शिविर 26 को


नोएडा (अमन इंडिया ) । मारवाड़ी युवा मंच नोएडा द्वारा समाजसेवा की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सोमवार 26 अक्टूबर 2026 को प्रातः 4:00 बजे से 6:00 बजे तक दशम निःशुल्क दमा दवा वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर महाराजा अग्रसेन भवन, A-6, सेक्टर-33, नोएडा (इस्कॉन मंदिर के पास) में आयोजित होगा। कार्यक्रम के स्थान प्रायोजक अग्रवाल मित्र मंडल हैं।

यह आयोजन शरद पूर्णिमा की रात्रि में चंद्रमा की विशेष किरणों के पारंपरिक महत्व से जुड़ा हुआ है। परंपरा के अनुसार, इस अवसर पर विशेष विधि से दमा की दवा तैयार की जाती है तथा प्रातःकाल श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क वितरित की जाती है।

मारवाड़ी युवा मंच पिछले 9 वर्षों से लगातार इस जनसेवा कार्य को करता आ रहा है। इस पहल से प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में दमा से पीड़ित लोग लाभान्वित होते हैं।

शाखा अध्यक्ष श्री मोहित माहेश्वरी जी के मार्गदर्शन एवं देखरेख में इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मारवाड़ी युवा मंच एक समर्पित समाजसेवी संस्था है, जो सेवा, संस्कार और सामाजिक दायित्वों को प्राथमिकता देते हुए निरंतर जनकल्याणकारी कार्य करती है। पिछले नौ वर्षों से इस शिविर को जारी रखना मंच की प्रतिबद्धता, निरंतरता और समाज के प्रति समर्पण का सराहनीय उदाहरण है।मंच की ओर से दमा से पीड़ित लोगों एवं उनके परिजनों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर शिविर में पहुँचकर इस निःशुल्क सेवा का लाभ उठाएँ।