अल्पसंख्यक विभाग उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की स्टेट एडवाइजरी काउंसिल का लियाकत चौधरी को सदस्य बनाया


दिल्ली / नोएडा (अमन इंडिया ) । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की State Advisory Council का कांग्रेस पार्टी के नेता लियाकत चौधरी को सदस्य बनाया गया । इस अवसर पर लियाकत चौधरी ने  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद  इमरान प्रतापगढ़ी का दिल की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद किया ।

लियाकत चौधरी ने कहा कि इमरान प्रतापगढ़ी ने जो विश्वास और जिम्मेदारी मेरे कंधों पर सौंपी है ।वह मेरे लिए केवल एक पद नहीं बल्कि जनता की आवाज़ बनने और संगठन के लिए पूरी ताकत से संघर्ष करने का संकल्प है।उत्तर प्रदेश की धरती पर कांग्रेस की विचारधारा, संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और भाईचारे की आवाज़ को और मजबूती से बुलंद करना हमारा लक्ष्य है।

अब जिम्मेदारी मिली है तो मेहनत भी पूरी होगी, संघर्ष भी पूरी ताकत से होगा और संगठन को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।यह पद सम्मान नहीं, जनता के प्रति जिम्मेदारी है।

इमरान प्रतापगढ़ी जी का विश्वास  हमारा संकल्प, कांग्रेस की विचारधारा  हमारी ताकत,जनता की आवाज़ — हमारी प्राथमिकता।