श्रीमती सत्यवती मिश्रा के तेरहवीं संस्कार में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन जी , भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
नोएडा (अमन इंडिया ) । भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्रद्धेय पंडित कलराज मिश्रा (बाबूजी) की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती सत्यवती मिश्रा के तेरहवीं संस्कार के अवसर पर आज भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन जी एवं देश के माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन जी, देश के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी एवं रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने स्वर्गीय श्रीमती सत्यवती मिश्रा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने श्रद्धेय कलराज मिश्रा जी एवं शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा इस कठिन समय में परिवार को संबल प्रदान किया।
इस अवसर पर प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में महामहिम राज्यपाल मिजोरम जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त), पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रवि शंकर प्रसाद तथा उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक शामिल रहे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य, कैबिनेट मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद श्री लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, सांसद डा.महेश शर्मा जी , सांसद श्री रमेश अवस्थी, प्रभारी मंत्री नोएडा कुंवर बृजेश सिंह, नोएडा विधायक पंकज सिंह जी, राज्यमंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम एवं राज्यमंत्री श्री सतीश चंद्र शर्मा तथा पूर्व सांसद श्री बृजभूषण शरण सिंह भी पहुंचे।
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), सहकारिता श्री जे.पी.एस. राठौर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), आयुष डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, महिला आयोग उपाध्यक्ष श्रीमती अर्पण यादव, राज्यमंत्री श्री हंस राज विश्वकर्मा,तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री प्रमोद तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह की भी उपस्थिति रही।
इसके अतिरिक्त इतिहास संकलन के संगठन मंत्री श्री बालमुकुंद, पद्मश्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री अशोक भगत, एमिटी एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन अतुल चौहान, अमित त्यागी, किसान नेता श्री राकेश टिकैत तथा सामाजिक एवं किसान नेता श्री नरेश सिरोही सहित देशभर से राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक एवं सार्वजनिक जीवन से जुड़े अनेक प्रमुख लोग उपस्थित रहे। इसके साथ ही नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार सईद अंसारी, वरिष्ठ पत्रकार महेश चौधरी, त्रिलोक शर्मा, योगेंद्र शर्मा, खुर्रम रिजवी, अमित त्यागी, किसान नेता राकेश टिकैत तथा सामाजिक व किसान नेता नरेश सिरोही सहित देशभर से आए अनेक गणमान्य लोगों ने दिवंगत आत्मा को नमन किया।
उपस्थित सभी लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
उपस्थित गणमान्यजनों ने भी स्वर्गीय श्रीमती सत्यवती मिश्रा जी को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।