सपा नेता कुँवर बिलाल बर्नी ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल से मुलाकात की


सपा नेता कुँवर बिलाल बर्नी ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल से की मुलाकात नोएडा की प्रमुख समस्याओं पर हुई विस्तार से चर्चा


लखनऊ (अमन इंडिया ) । समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता कुँवर बिलाल बर्नी ने आज लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल से शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान कुँवर बिलाल बर्नी ने प्रदेश अध्यक्ष को नोएडा और गौतमबुद्ध नगर से जुड़ी प्रमुख जन-समस्याओं से अवगत कराया।

1. नोएडा प्राधिकरण से जुड़ी किसानों और आम लोगों की समस्याएं

2. OBC, पाल, बघेल, धनगर समाज के लोगों के साथ हो रहे भेदभाव के मुद्दे

3. 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर चर्चा

4. नोएडा में PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण को और मजबूत करने की रणनीति

प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि पार्टी स्तर पर इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों, पिछड़ों और वंचित समाज की आवाज बनकर लड़ती रहेगी।

इस अवसर पर कुँवर बर्नी ने कहा प्रदेश अध्यक्ष  एक जमीन से जुड़े हुए शिक्षक से नेता बने हैं । उनका सरल स्वभाव और संगठन के प्रति समर्पण हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। उनके नेतृत्व में 2027 में सपा उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक जीत दर्ज ।