-62 के रामलीला मैदान में हुआ भूमि पूजन


 सेक्टर-62 के रामलीला मैदान में हुआ भूमि पूजन श्रीरामलीला की तैयारियां शुरू।


नोएडा (अमन इंडिया) । श्रीराम मित्र मंडल,नोएडा द्वारा दिनांक:11.10.2026 से दिनांक 21.10.2026 तक आयोजित होने वाले श्रीराम लीला मंचन की तैयारियाँ शुरू करने से पूर्व रामलीला मैदान,सी-ब्लॉक,सेक्टर -62 स्थित रामलीला स्थल पर भूमि पूजन किया गया।भूमि पूजन में भगवान राम,माता सीता,लक्ष्मण जी एवं हनुमान जी की भूमिका निभाने वाले कलाकार पूर्ण स्वरूप में उपस्थित रहे।सर्वप्रथम पंडित जी द्वारा भूमि पूजन कराया गया एवं देवी-देवताओं की आरती की गई।तत्पश्चात भगवान राम,सीताजी,लक्ष्मणजी एवं हनुमानजी की आरती की गई।

इस अवसर पर श्रीराम मित्र मंडल,नोएडा के महासचिव डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों व उपस्थितजनों का स्वागत किया।उन्होंने समिति को सहयोग प्रदान करने के लिए नोएडा प्राधिकरण,नोएडा पुलिस और प्रशासन को धन्यवाद दिया।नोएडा के विधायक श्री पंकज सिंह के प्रतिनिधि अनिल सिंह एवं समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग ने उपस्थितजनों को रामलीला की शुभकामनाएं दीं।समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

भूमि पूजन के साथ ही स्टेज बनाने ,पुतले बनाने एवं झूले आदि लगाने का कार्य प्रारंभ हो गया।दिनांक 15 अक्टूबर को सेक्टर-20 स्थित हनुमान मंदिर से राम बारात शोभा यात्रा शुरू होकर शहर के विभिन्न्न सेक्टरों से होते हुए श्रीरामलीला स्थल पहुंचेगी।दिनांक :20 अक्टूबर को दशहरा के दिन अहंकारी रावण का अंत होगा व विजयदशमी उत्सव मनाया जाएगा। श्रीरामलीला का मंचन मुरादाबाद की मंडली जानकी कला मंच के कलाकारों के द्वारा किया जाएगा।

भूमि पूजन के अवसर पर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार गर्ग,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनारायण गोयल,बजरंगलाल गुप्ता,रविन्द्र चौधरी,कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग,सहकोषाध्यक्ष अनिल गोयल,धर्मेंद्र चौहान,मनोज शर्मा,मुकेश गुप्ता,मुकेश गोयल,पवन गोयल,एस. एम. गुप्ता,मुकेश अग्रवाल,नवीन पोरवाल,अनंत वर्मा,राजेश माथुर,डॉ॰एसपी जैन,डॉ॰अनिल त्यागी,डॉ॰सूर्यकांत शर्मा,बाबूराम शर्मा,एमएल अरोड़ा,सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक,सामाजिक कार्यकर्ता एवं समिति के पदाधिकारी तथा स्वयंसेवक उपस्थित रहे।