अरावली अपार्टमेंट में गूँजा गणपति बप्पा मोरया मूर्ति स्थापना के 8 वर्ष पूरे
नोएडा (अमन इंडिया) । बुधवार को बी-3 अरावली अपार्टमेंट सेक्टर-34 में गणेश चतुर्थी बहुत ही धूमधाम से मनाई गयी, गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि 8 वर्ष पूर्व गणेश चतुर्थी के दिन ही सोसाइटी के मुख्य द्वार पर गणेशजी मूर्ति की स्थापना की गयी थी,और आज 8 वर्ष पूर्ण होने पर गणेश चतुर्थी के दिन पूजा-अर्चना की गई, पुष्पांजलि, गणेश वंदना, गणेश आरती, मोदक भोग आदि विशेष रूप से निवासियों द्वारा किया गया
कार्यक्रम के दौरान आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा,प्रदीप सिंह अमित रस्तोगी अविनाश कुमार सविता केदार,अजय रस्तोगी,पदमा नायडू आर पी वर्मा,अजय श्रीवास्तव,संतराज सिंह सुरेश बने ज्योत्सनामयी आचार्य, नीलम कुमारी आर पी सिंह मुनीशबाबू मुकेश कुमार सहित सैकड़ों निवासीगण उपस्थित रहे।